फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid Outbreak in India Again Know How These Country Free From Coronavirus Infection Latest News in Hindi

Covid-19: भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, लेकिन ये पांच देश महामारी से पा चुके हैं मुक्ति, जानें कैसे?

Sun, 05 Jun 2022 11:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 05 Jun 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार
दूसरी ओर नॉर्थ कोरिया में इन दिनों सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार (चार जून) को यहां 79 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। अब तक यहां 39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 
loader
Covid Outbreak in India Again Know How These Country Free From Coronavirus Infection Latest News in Hindi
दुनिया में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिन से रोजाना देश में चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं, शुक्रवार यानी तीन जून को 4041 नए मामले मिले थे।



अगर पूरी दुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार (चार जून) को कुल चार लाख लोग संक्रमित पाए गए और 782 मरीजों की मौत हो गई। नॉर्थ कोरिया, ताइवान, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली जैसे देशों में रोजाना 20 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब पूरी दुनिया में रोजाना चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं, इनके बीच पांच ऐसे भी देश हैं, जो कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...

 

नॉर्थ कोरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है।
नॉर्थ कोरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
पहले उन देशों के बारे में जान लीजिए जहां सबसे ज्यादा मामले मिल रहे 
नॉर्थ कोरिया में इन दिनों सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार (चार जून) को यहां 79 हजार लोग संक्रमित हुए। अब तक यहां 39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा ताइवान में 68 हजार, अमेरिका में 46 हजार, जर्मनी में 29 हजार, ऑस्ट्रेलिया में 27 हजार, फ्रांस में 25 हजार, इटली में 22 हजार, जापान में 19 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं देशों में सबसे ज्यादा मौतें भी हो रही हैं। 
 

अब उन पांच देशों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कोरोना पर मिली जीत

पांच देश कोरोना मुक्त हो गए हैं।
पांच देश कोरोना मुक्त हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
1. तजाकिस्तान : मध्य एशिया में स्थित तजाकिस्तान में अब कोरोना का कोई केस नहीं रह गया है। 99 लाख की आबादी वाले इस देश में 2020 से लेकर अब तक 17 हजार 388 लोग संक्रमित हुए थे। इनमें 17 हजार 264 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 124 लोगों की मौत हो गई। अब पूरे देश में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं बचा है। 

2. माइक्रोनेशिया: यह एक आईलैंड देश है। यहां की कुल आबादी 1.17 लाख है। पिछले ढाई साल में यहां केवल 30 लोग ही संक्रमित हुए। अच्छी बात यह है कि यहां किसी की जान नहीं गई। अब यहां कोरोना का कोई मामला नहीं है। 

3. वैटिकन सिटी: यूरोप महाद्वीप में स्थित वैटिकन सिटी पृथ्वी पर सबसे छोटा स्वतंत्र देश है। इसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर है। यहां कुल 805 लोग रहते हैं। पिछले ढाई साल में यहां 29 लोग कोरोना की चपेट में आए। ये सभी ठीक हो चुके हैं। 

4. पश्चिमी सहारा: यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा देश है। इसकी कुल आबादी 6.25 लाख है। जब से कोरोना की शुरुआत हुई, तब से अब तक यहां कुल 10 लोग संक्रमित हुए। इनमें एक की मौत हुई, जबकि बाकी नौ लोग ठीक हो चुके हैं। पूरे देश में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। 

5. नियू: प्रशांत महासागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस छोटे से द्वीप देश की कुल आबादी 1620 है। यहां पिछले ढाई साल के दौरान कुल नौ लोग संक्रमित हुए, जो ठीक हो चुके हैं।1. तजाकिस्तान : मध्य एशिया में स्थित तजाकिस्तान में अब कोरोना का कोई केस नहीं रह गया है। 99 लाख की आबादी वाले इस देश में 2020 से लेकर अब तक 17 हजार 388 लोग संक्रमित हुए थे। इनमें 17 हजार 264 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 124 लोगों की मौत हो गई। अब पूरे देश में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं बचा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed