फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 World Updates Russia is 2nd country with most number of confirmed cases

रूस में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख पार, मृत्यु दर एक फीसदी से भी कम

Fri, 15 May 2020 06:08 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 May 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 World Updates Russia is 2nd country with most number of confirmed cases
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

चीन से शुरू हुए कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को असहाय बना दिया है। यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मचा चुकी इस महामारी का दंश झेल रहा रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। बृृहस्पतिवार को रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में यहां एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर बेहद कम होने से बीमार होने वाली की संख्या बढ़ने के बावजूद जनहानि दूसरे देशों की तुलना में बेहद कम है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तक रूस में एक दिन में 9,974 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या 2,52,245 पहुंच गई। रूस से ज्यादा मरीज स्पेन में 2,72,646 और अमेरिका 14,30,348 में ही हैं। बीते दो सप्ताह में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार अमेरिका, रूस और ब्राजील में आए हैं। ब्राजील में जहां 1,90,137 संक्रमितों के साथ ही 13,240 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिका में
विज्ञापन

85 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर रूस में अब तक इस बीमारी ने 2,305 लोगों को शिकार बनाया है। जबकि 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। आंकडे़ बताते हैं कि अमेरिका में मृत्यु दर करीब छह फीसदी है वहीं, ब्राजील में सात फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश मृत्यु दर
अमेरिका    6
स्पेन    10
इटली    13
रूस      1
ब्रिटेन    13
ब्राजील    7
फ्रांस      14
जर्मनी     4.5
(आंकडे़ फीसदी में)

रूस में आखिर क्यों कम हैं आंकडे़
चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा कहर यूरोप और अमेरिका में डाला है। ये देश दो महीने से ज्यादा से इसकी मार झेल रहे हैं। वहीं, रूस में एक महीने में इसका असर दिखा है। इसके बावजूद रूस ने मौत के आंकड़ों पर नियंत्रण कर रखा है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय में संक्रामक रोग की विभाग की प्रमुख डॉ.एलिना मैलनिकोवा के मुताबिक लोगों में संक्रमण का सही समय पर पता चलने और इलाज होने के कारण मृत्युदर कम है। रूस में जैसे ही कोई लक्षण दिख रहा है लोग सीधे डॉक्टर के पास जाते हैं। बकौल एलिना सही समय पर इलाज मिलने से मौत कम हो रही है।

जहां जांच ज्यादा, वहां मौत की दर कम
रूस में संक्रमण के जितने मामले मिले हैं उनमें से 60 फीसदी से ज्यादा राजधानी मास्को में हैं। मौत की दर कम होने का बड़ा कारण रूस में हो रही जांच की संख्या भी है। रूस में प्रति दस लाख की आबादी पर करीब 42,500 लोगों की जांच हुई है। वहीं, ब्राजील में यह आंकड़ा सिर्फ़ 3,459 है। जबकि अमेरिका में 31,027 लोगों की जांच हुई है। टॉप 10 प्रभावित देशों में सिर्फ ब्रिटेन (45,246) और स्पेन (52,781) ही हैं जहां प्रति 10 लाख लोगों पर रूस से ज्यादा जांच की गई है। यही नहीं, स्विटजरलैंड और जर्मनी जैसे देशों में जहां जांच दर अधिक रही वहां मृत्युदर कम रही। दरअसल, शुरुआती दौर में ही मरीज की पहचान हो जाने से सही समय पर इलाज से इस पर नियंत्रण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed