{"_id":"6020173046ed287cb00614ba","slug":"covid-19-vaccination-started-in-bangladesh-vaccine-given-to-mps-and-health-workers-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में कोविड-19 टीकाकरण शुरू, पहले दिन सांसदों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में कोविड-19 टीकाकरण शुरू, पहले दिन सांसदों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई वैक्सीन
Sun, 07 Feb 2021 10:07 PM IST
स्वाति सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बांग्लादेश में रविवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और पहले दिन सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
‘ढाका ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय में डिजिटल कार्यक्रम के दौरान अभियान की शुरुआत करने वाले स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने लोगों से अपील की कि टीका के खिलाफ दुष्प्रचार नहीं करें। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित है और इसका स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
खबर में बताया गया कि सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। बहरहाल, देश में टीका लगवाने वालों में ज्यादा उत्साह नहीं देखा गया।
विज्ञापन
भारत ने बांग्लादेश को 21 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें उपहार के तौर पर दी थीं। वहीं, बांग्लादेश सरकार द्वारा खरीदी गई कोविशील्ड की 50 लाख खुराक 25 जनवरी को ढाका पहुंची।