फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 vaccination program to begin in the US from 11 or 12 December

कोरोना वैक्सीन पर मिली खुशखबरी, अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर से शुरू हो सकता है टीकाकरण कार्यक्रम

Mon, 23 Nov 2020 01:48 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 23 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccination program to begin in the US from 11 or 12 December
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना महामारी को लेकर दुनियाभर में मचे कोहराम के बीच अमेरिका से खुश करने वाली खबर मिली है। अमेरिका में जल्द ही टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो सकता है। व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में 11 या 12 दिसंबर से कोविड-19 वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन



फाइजर ने मांगी टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत
शुक्रवार को अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी साझेदार बायोएनटेक ने अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिये अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में आवेदन किया है। एफडीए की टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होनी है। इसमें इस पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन


24 घंटे में केंद्रों तक पहुंचा देंगे टीके
अमेरिका में कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉक्टर मोनसेफ स्लाउ ने कहा कि हमारी योजना मंजूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर टीकों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने की है, लिहाजा मुझे लगता है कि मंजूरी मिलने के दो दिन बाद 11 या 12 दिसंबर से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


95 फीसदी असरदार है वैक्सीन
अमेरिकी कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने मिलकर यह वैक्सीन तैयार की है। यह वैक्सीन 95 फीसदी असरदार पाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर ने अमेरिका में इस दवा की एक डोज की कीमत 20 डॉलर यानी करीब 1500 रुपये बताई है।


1.20 करोड़ से ज्यादा हो चुके संक्रमित
बता दें कि कोरोना से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ 20 लाख के भी पार जा चुके हैं, वहीं इस वायरस से अब तक ढाई लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed