फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 symptoms: COVID Toes might be the latest unusual sign that people are infected with the novel coronavirus

Coronavirus: अंगूठों या पैरों के सूजने को भी माना जा रहा कोरोना का लक्षण, दुनियाभर में सामने आए इसके मामले

Fri, 24 Apr 2020 01:47 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 24 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 symptoms: COVID Toes might be the latest unusual sign that people are infected with the novel coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के लक्षणों में फिलहाल बुखार, उसके बाद सूखी खांसी आना और फिर सांस लेने में समस्या होना शामिल हैं। वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू होने में औसतन पांच दिन लगते हैं। वहीं, डॉक्टरों ने कहा है कि इस खतरनाक वायरस के नए लक्षणों में अंगूठों या पैर की उंगलियों का सूजना और बैंगनी पड़ जाना भी शामिल है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि इंसानी अंगूठों या पैर की उंगलियों का बैंगनी हो जाना, बुरी तरह सूजना और ठंडा पड़ जाना कोरोना वायरस से संक्रमित होने के नवीनतम लक्षण हो सकते हैं। त्वचाविज्ञान समुदाय द्वारा इसे 'कोविड टॉज' की संज्ञा दी गई है और यह कोरोना वायरस के नवीनतम संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी ने हाल ही में वायरस के अन्य नए लक्षणों के बारे में बताया है, जिसमें एनोस्मिया या गंध की कमी होना और आंख आना शामिल है। 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी (एएडी) ने पिछले सप्ताह त्वचाविज्ञानीय प्रभावों को ट्रैक करने के लिए कोविड-19 रोगियों के अनुभवों की जांच के लिए एक रजिस्ट्री शुरू की। बुधवार तक उन्हें 200 से अधिक मरीजों की जानकारी मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के एक त्वचा विशेषज्ञ और महामारी विशेषज्ञ डॉ एस्थर फ्रीमैन एएडी के सहयोग से रजिस्ट्री का प्रबंधन कर रही हैं। फ्रीमैन ने बताया कि मिली जानकारी से सामने आया कि आधे मामलों में ठंड से जमने से बनने वाले घावों को मरीजों के हाथों और पैरों में देखा गया।

फ्रीमैन ने कहा कि हाल के सप्ताह में उन्होंने भी अपने रोगियों में इनमें से कई लक्षणों को देखा। उन्होंने कहा कि वह मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी हुई है। फ्रीमैन ने कहा कि मेरा लोगों को संदेश है कि वे इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के लक्षण दिखने पर खुद की कोरोना जांच करवाएं और दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचाएं। 

'कोविड टॉज' होने के पीछे क्या कारण है

फ्रीमैन ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा समुदाय के बीच इन लक्षणों को लेकर कुछ सिद्धांतों पर चर्चा हो रही है। 

उन्होंने कहा कि इन्हीं में से एक सिद्धांत यह है कि यह घाव शरीर में सामान्य सूजन पैदा करने वाले वायरस के कारण हो सकते हैं। दूसरा सिद्धांत यह है कि वायरस वास्कुलिटिस का कारण हो सकता है, जिसका अर्थ है कि रक्त वाहिका की दीवारों में अपने आप ही सूजन होना।

फ्रीमैन ने कहा कि एक तीसरी संभावना यह है कि यह घाव त्वचा में वाहिकाओं में रक्त के थक्कों के कारण हो सकता है। डॉक्टर रक्त के थक्कों को वायरस की जटिलता के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन अंत में यह हो सकता है कि इनमें से एक सिंद्धात सच भी निकले। 

फ्रीमैन ने कहा कि इस घाव के पीछे इन कारणों का हाथ हो सकता है या कुछ मरीजों में ये घाव दूसरे किसी कारण से हो रहे हों। 

यह लक्षण अभी शुरुआती स्तर पर

वहीं, अल्बर्टा के एडमॉन्टन में एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ इलान शवार्ट्ज ने हाल ही में 'कोविड टॉज' के बारे में एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसे 2,300 से अधिक रीट्वीट और 3,500 लाइक्स मिले। 

शवार्ट्ज ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोरोना के किसी मरीज को सूजे हुए अंगूठे के साथ नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने उन्हें मैसेज कर कोरोना के अपने लक्षणों के बारे में बताया। 

हाल ही में शवार्ट्ज से पूछा गया कि क्या उन्होंने अभी ऐसा कोई कोरोना मरीज देखा जिसके अंगूठे सूजे हुए थे। शवार्ट्ज ने कहा कि यह अभी भी शुरुआती स्तर पर है और अंगूठों के सूजने के मामले कोविड-19 के संकेत हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि लेकिन इस बात को सिद्ध करने के लिए हमें बहुत बड़ी आबादी पर सर्वेक्षण करना होगा, तब जाकर हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। फिलहाल ऐसा करने में बहुत समय लगेगा। 

ऐसे लक्षण वाले मरीजों की उम्र कम

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में त्वचा विभाग में प्रोफेसर डॉ लिंडी फॉक्स ने कहा कि जिन कोविड-19 मरीजों में अंगूठों या पैरों के सूजने के मामले सामने आ रहे हैं, वे बहुत कम उम्र के हैं। उनमें से बहुत तो स्वस्थ दिखाई देते हैं और उनमें वायरस के बहुत ही कम लक्षण दिखाई दिए हैं। 

फॉक्स का सुझाव है कि इन लक्षणों का अनुभव करने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच की जानी चाहिए कि क्या वे वर्तमान में संक्रमित हैं और एक एंटीबॉडी परीक्षण भी होना चाहिए। जो इस बात से पर्दा उठाए कि क्या वे पहले भी संक्रमित थे।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सूजन और पैर की उंगलियों का बैंगनी हो जाना पूरी तरह इस बात का भी संकेत नहीं हैं कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed