फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19: Schools open in Bangladesh after 543 days when the epidemic situation improves

कोविड-19 : महामारी की स्थिति में सुधार होने पर बांग्लादेश में 543 दिन बाद खुले स्कूल

Mon, 13 Sep 2021 07:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Sep 2021 07:14 AM IST
सार

कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार और टीकाकरण कार्यक्रम तेज होने के साथ बांग्लादेश में फिर से बच्चे स्कूली पोशाक पहने विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। मास्क लगाए होने के बावजूद बच्चों की मुस्कान नजर आ रही थी।

विज्ञापन
Covid 19: Schools open in Bangladesh after 543 days when the epidemic situation improves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बांग्लादेश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार और टीकाकरण कार्यक्रम तेज होने के साथ ही 543 दिन बाद रविवार को स्कूल खोले गए और हजारों बच्चे स्कूल में अपनी कक्षाओं में लौटे।

विज्ञापन


समाचार चैनलों ने भी दिखाया कि बच्चे स्कूली पोशाक पहने विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। मास्क लगाए होने के बावजूद बच्चों की मुस्कान नजर आ रही थी। स्कूल के दरवाजे पर शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। भीड़भाड़ से बचने के लिए अभिभावकों को स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री दीपू मोनी ने सुरक्षा उपायों को लागू करने में किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति चेतावनी दी है। ढाका के अजीमपुर क्षेत्र में एक स्कूल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर ऐसा लगेगा कि संक्रमण फिर से फैल रहा है तो सरकार ऑनलाइन कक्षाओं को दोबोरा शुरू करने का निर्णय ले सकती है। बांग्लादेश में कोरोना फैलने के बाद 17 मार्च, 2020 को स्कूल बंद कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed