फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Cases in India New Variant Come after Omicron Variant Cases Know What Experts Say

आखिर कब खत्म होगा कोरोना?: क्या ओमिक्रॉन के बाद आएगा एक और वैरिएंट, पढ़िए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

Thu, 03 Feb 2022 08:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 08:38 AM IST
सार

वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा टीके ओमिक्रॉन के खिलाफ पर्याप्त नहीं हैं। कई अध्ययनों में सामने आया है कि यह टीके कुछ ही एंटीबॉडी बना पाते हैं। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में कोरोना एक स्थानिक बीमारी बन जाएगी। 
 

विज्ञापन
Coronavirus Cases in India New Variant Come after Omicron Variant Cases Know What Experts Say
आखिर कब खत्म होगा कोरोना - फोटो : Pixabay

विस्तार

पिछले तीन सालों में कोरोना महामारी ने दुनिया को तबाह कर दिया है। करोड़ों लोग इस महामारी का शिकार हुए, लाखों दुनिया छोड़कर चले गए। कई विकसित देशों की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई, अर्थव्यवस्था टूट गई। ऐसे में यह सवाल हर किसी के मन में उठता है कि आखिर, यह महामारी कब खत्म होगी। क्या ओमिक्रॉन की तरह कोरोना का एक और नया वैरिएंट दुनिया के सामने आएगा? इस सवाल का जवाब नए अध्ययन में दिया गया है। 

विज्ञापन


एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना महामारी खत्म नहीं होने वाली है। आने वाले समय में यह एक स्थानिक महामारी बन जाएगी और हमें इसके साथ ही जीना सीखना होगा। शोधकर्ताओं के अनुसार, निश्चित रूप से ओमिक्रॉन कोरोना का अंतिम वैरिएंट नहीं है। आने वाले समय में हमें और वैरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक महामारी विशेषज्ञ सेबस्टियन फंक ने बताया कि हम अपनी प्रतिरक्षा के चलते इस तरह की स्थिति को सामान्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत घातम महामारी नहीं देखेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वैज्ञानिक ने दी चेतावनी 
शीर्ष वायरोलॉजिस्ट एरिस काटजोराकिस ने कोरोना के प्रति चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बेशक, कोरोना एक स्थानिक बीमारी बन जाएगी, लेकिन सिर्फ इसलिए इसे हल्के में लेने की भूल न करें। उन्होंने कहा कि स्थानिक बीमारी बहुत बड़ा खतरा भी बन सकती है। बताया कि विज्ञान के संदर्भ में स्थानिक होने का अर्थ है, जब इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या मूल जनसंख्या को संतुलित कर देती है। 


ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर नहीं है मौजूदा टीका 
कई विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर साबित नहीं हो रही है। कई प्रयोगशालाओं में किए गए अध्ययनों में संकेत मिला है ये टीके ओमिक्रॉन के खिलाफ कुछ ही एंटीबॉडी बना पाते हैं। 

खतरनाक हो रहा ओमिक्रॉन
शुरुआती अध्ययनों में पाया गया था कि ओमिक्रॉन, पिछले डेल्टा वैरिएंट जैसा खतरनाक नहीं है। इस वैरिएंट में मुत्यु दर बढ़ने और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत कम आती है। हालांकि, अब जैसे-जैसे यह संक्रमण बढ़ता जा रहा है, अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। कई देशों में तो इस वैरिएंट ने स्वास्थ्य सेवाओं को सीमित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed