{"_id":"60ec41f74af66909824db53d","slug":"covid-19-nine-new-cases-lockdown-imposed-in-the-city-bordering-china-with-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : चीन ने म्यांमार की सीमा से लगे शहर में नौ नए मामले, लॉकडाउन लगाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19 : चीन ने म्यांमार की सीमा से लगे शहर में नौ नए मामले, लॉकडाउन लगाया गया
Mon, 12 Jul 2021 06:51 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:51 PM IST
सार
खबर है कि चीन ने म्यामांर की सीमा से लगे अपने शहर रूइली में लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले इस शहर में बड़े पैमाने पर हुई कोविड-19 जांच में संक्रमण के नौ और मामले पाए गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना महामारी को लेकर चीन अब भी सतर्कता बरत रहा है। इससे साफ जाहिर है कि चीन भी इस महामारी को पूरी तरह से काबू नहीं कर पाया है। बहरहाल, खबर है कि चीन ने म्यामांर की सीमा से लगे अपने शहर रूइली में लॉकडाउन लगा दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस शहर में बड़े पैमाने पर हुई कोविड-19 जांच में संक्रमण के नौ और मामले पाए गए थे। जिसके बाद वहां लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है।
युन्नान प्रांत के इस शहर में नौ नए मामले सामने आने के साथ सप्ताह भर में कुल 59 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले भी शामिल हैं। वहीं, म्यांमार में पिछले 24 घंटे में 3,461 नए मामले सामने आए हैं और 82 संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन