{"_id":"5e8f064a8ebc3e77b1075053","slug":"covid-19-italy-103-years-old-lady-ada-januso-defeated-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया
Thu, 09 Apr 2020 05:29 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
इटली में कोरोना का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में कोरोना वायरस ने कहर मचा दिया है। रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत की खबर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने जज्बे से कोरोना को मात देकर दुनिया के लिए मिसाल बन रहे हैं। ऐसी ही एक महिला हैं अदा जानुसो।
विज्ञापन
अदा जानुसो ने 103 साल की उम्र में कोरोना वायरस को हरा दिया। वह साहस और विश्वास के साथ कोविड-19 का मुकाबला करने की सलाह देती हैं। यूरोप में इटली और फ्रांस में उम्रदराज लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है और कम से कम 100 साल उम्र वाले ऐसे लोगों को यहां सुपर ओल्ड की श्रेणी में रखा जाता हे।
विज्ञापन
इटली में दुनियाभर में कोविड-19 से मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, ऐसे में अधिक उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों को प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। जानुसो भी उनमें से एक हैं। उन्होंने लेसोना शहर में वृद्धजनों के ग्रेजिया रेजीडेंस से वीडियो कॉल में कहा, मैं ठीक हूं। मैं टीवी देखती हूं, अखबार पढ़ती हूं।
विज्ञापन
अपनी बीमारी के बारे में पूछे जाने पर जानुसो ने कहा कि मुझे कुछ बुखार था। उनके डॉक्टर ने बताया कि वह एक हफ्ते तक बिस्तर पर रहीं। डॉक्टर फर्नो मार्चेसी ने कहा कि हमने उन्हें तरल पदार्थ दिए क्योंकि वह खाना नहीं खा रही थीं।
उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने आंखें खोलीं और फिर धीरे धीरे उनकी दिनचर्या सामान्य होती गई। वह पहले की तरह काम करने लगीं। जब जानुसो से पूछा गया कि उन्हें इस समस्या से उबरने में कैसे मदद मिली तो उनका जवाब था, साहस और शक्ति से और विश्वास से।