फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump is undergoing Remdesivir therapy covid-19-infected President Donald Trump moved to the military hospital

कोविड-19 से संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी जा रही है रेमेडिसविर थेरेपी, सैन्य अस्पताल में हैं भर्ती

Sat, 03 Oct 2020 12:48 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump is undergoing Remdesivir therapy covid-19-infected President Donald Trump moved to the military hospital
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रेमेडिसविर थेरेपी दी जा रही है और वे "ठीक हैं।" ट्रंप को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को इलाज के लिए एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में रेमेडिसविर को आपातकालीन परिस्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। तब इस दवा ने अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में मध्यम प्रभाव दिखाया था। 
विज्ञापन




व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन कॉनले ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति के कोविड-19 संक्रमण के इलाज के लिए रेमेडिसविर थेरेपी की अनुशंसा की है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुखार था और वे काफी थकान महसूस कर रहे थे। व्हाइट हाउस में इलाज में एक प्रायोगिक दवा दिए जाने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल जाने से उनके चुनावी अभियान पर फर्क पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


समाचार एजेंसी के मुताबिक कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की घोषणा करने के करीब 17 घंटे बाद, ट्रंप व्हाइट हाउस से धीरे-धीरे चलकर अपने लिए इंतजार कर रहे हेलिकॉप्टर में सवार हो गए। उन्हें मैरीलैंड के बेथेस्डा में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया। उन्होंने मास्क लगा रखा था और बिजनेस सूट पहने हुए ट्रंप ने पत्रकारों से बात नहीं की। 

कोरोना वायरस के खतरे को कम आंकने और बताने वाले राष्ट्रपति को चुनाव से एक महीने पहले सभी अभियानों को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। क्योंकि इस वक्त उनकी लड़ाई एक ऐसे वायरस से है जो 205,000 से ज्यादा अमेरिकियों को मार चुका है और अपनी जद में आए अन्य लोगों को भी मार रहा है।

ट्रंप ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक छोटे से वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि चीजें काम करें।" 
 

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा कि एहतियात के तौर पर ट्रंप अगले कुछ दिनों के लिए अस्पताल में एक विशेष प्रेसिडेंशियल सूट में काम करेंगे, जो उन्हें अपने आधिकारिक कर्तव्यों को निभाने के लिए सुविधाओं से लैस है।


राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले, ट्रंप ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे के बाद ट्वीट करके यह खुलासा किया था कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले वे गुरुवार की दोपहर एक राजनीतिक चंदा इकट्ठा करने के कार्यक्रम से लौटे थे।

इस कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को उन्होंने कुछ नहीं बताया, जबकि वह यह जानते हुए वह कोरोना वायरस से संक्रमित अपने एक सहयोगी के संपर्क में आए थे। इस बीमारी ने अमेरिका में लाखों लोगों को संक्रमित कर दिया है और दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि पहली महिला मेलानिया ट्रंप भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। व्हाइट हाउस में कई अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद चिंता जाहिर की गई है कि व्हाइट हाउस या यहां तक कि खुद ट्रंप ने वायरस को और फैलाया होगा। ट्रंप ने अपने वीडियो में कहा कि उनकी पत्नी काफी बेहतर हैं। 

जबकि राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, वहीं उनकी पत्नी व्हाइट हाउस में ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed