फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 in China know the situation as Coronavirus BF.7 Variant of Omicron wrecks havoc news in hindi

COVID-19 in China: नए कोरोना केसों का डेटा बंद, ICU-मुर्दाघरों में भीड़, पांच पॉइंट्स में चीन में ताजा हाल

Sun, 25 Dec 2022 10:42 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 25 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

चीन सरकार पहले से ही कोरोना के नए केसों और मौतों की जानकारी को छिपाने का प्रयास कर रही है। वह इसके लिए इंटरनेट से लेकर अखबारों तक में सेंसर पॉलिसी को लागू कर चुकी है। इस बीच अब चीन के स्वास्थ्य आयोग की तरफ से कोविड डेटा न दिए जाने से पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन
COVID-19 in China know the situation as Coronavirus BF.7 Variant of Omicron wrecks havoc news in hindi
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना की एक और लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। खासकर चीन में इस वायरस की वजह से लगातार बढ़ते केसों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि चीन में एक दिन में कोरोना के 3.7 करोड़ केस मिले हैं, जो कि दुनिया में किसी भी देश में संक्रमितों का रिकॉर्ड रहा। इस डर की स्थिति के बीच अब चीन ने रोजाना कोरोना केसों और मौतों के डेटा को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पांच पॉइंट्स में कोरोना से चीन के ताजा हालात...

1. चीन सरकार पहले से ही कोरोना के नए केसों और मौतों की जानकारी को छिपाने का प्रयास कर रही है। वह इसके लिए इंटरनेट से लेकर अखबारों तक में सेंसर पॉलिसी को लागू कर चुकी है। इस बीच अब चीन के स्वास्थ्य आयोग की तरफ से कोविड डेटा न दिए जाने से पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। दरअसल, इस डेटा के आधार पर ही अलग-अलग देश चीन के साथ फ्लाइट्स की आवाजाही और सतर्कता को लेकर फैसले करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. इस दौरान चीन का सीडीसी सिर्फ वही डेटा जारी करेगा, जिसे प्रकाशित किया जाना जरूरी होगा। हालांकि, ताजा डेटा में क्या होगा, इसे लेकर एनएचसी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि चीन से अब तक बाहर आ रहा डेटा भी भरोसेमंद नहीं रहा है। दरअसल, चीन में करोड़ों केसों के बावजूद उसकी तरफ से संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन

3. 22 दिसंबर को ही एनएचसी ने बताया था कि देश में कोरोना से कोई भी नई मौत नहीं हुई है। इस दिन चीन में केसों की संख्या भी सिर्फ 3,761 ही बताई गई थी। उधर 21 दिसंबर को चीन में 3030 केस और किसी की भी जान न जाने की बात कही गई थी। चीन सरकार मौजूदा समय में सिर्फ उन्हीं लोगों की मौत को कोरोना से मान रही है, जिन्हें सांस संबंधी दिक्कत या निमोनिया हुआ हो।

4. रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में अब तक 24 करोड़ 80 लाख लोगों को कोरोना होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि चीन की 17.56 फीसदी आबादी पहले 20 दिन में ही वायरस से संक्रमित हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में मंगलवार को रिकॉर्ड 3 करोड़ 70 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। 

5. चीन से ऐसी तस्वीरों-वीडियोज का सामने आना जारी है, जिनमें अस्पतालों के बाहर भारी भीड़ देखी जा सकती है। चीनी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में आईसीयू में भारी भीड़ की बात कही है। हालांकि, इसे लेकर ज्यादा जानकारी जारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed