{"_id":"5ec50805e90bce0f6263811e","slug":"covid-19-hospitals-in-pok-get-used-ppe-kits-masks-with-paan-stains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था की फिर खुली पोल, डॉक्टरों को दिए इस्तेमाल और पान के दाग लगे हुए पीपीई किट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था की फिर खुली पोल, डॉक्टरों को दिए इस्तेमाल और पान के दाग लगे हुए पीपीई किट
Wed, 20 May 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
PPE KIT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खराब स्वास्थ्य सुविधाएं एक बार फिर से दुनिया के सामने उजागर हो गईं हैं। पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद के शेख खलीफा बिन जैद कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल के अधिकारियों ने शिकायत की है कि उन्हें पहले से इस्तेमाल किए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) दिए गए, जिनके ऊपर पान-सुपारी के दाग लगे हुए थे।
पाक अधिकृत कश्मीर के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया 'सैन्य अस्पताल रावलपिंडी से इस इलाके के लिए लगभग तीन लाख पीपीई किट मिले, लेकिन हमारे अस्पताल को जो सुरक्षा किट प्राप्त हुए हैं, उनका इस्तेमाल पहले किया जा चुका है। कुछ मास्क पर लाल दाग थे, लैब में परीक्षण के बाद पाया गया कि वे पान (सुपारी) के दाग थे।'
उन्होंने आगे बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार हमने सभी किट को नष्ट कर दिया, ताकी हमारे अस्पताल में किसी भी तरह का संक्रमण ना फैले। आगे कहा गया कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि नकली मेड-इन-चाइना परीक्षण मशीन देने के बाद, पाक अधिकृत कश्मीर इस्तेमाल पीपीई किट के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है। शेख खलीफा बिन जैद अस्पताल का निर्माण संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने मानवीय सहायता के लिए 2005 में कराया था।
विज्ञापन
बुधवार को पाकिस्तान में 1,932 नए कोविड-19 के मामले पाए गए। पाक में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 45,898 हो गई है। पीओके में 133 नए संक्रमित मामले दर्ज किए हैं जबकि गिलगित बाल्टिस्तान ने 556 सकारात्मक मामले पाए गए हैं। इससे पहले पीओके में डॉक्टरों ने कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए पीपीई किट की मांग के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
इनमें से कई स्वास्थ्य कर्मियों ने पीपीई किट के बिना अस्पतालों में जाने से इनकार कर दिया है, जिससे संदिग्ध कोरोना वायरस रोगियों के परीक्षण और उपचार प्रभावित हुए हैं। इस्लामाबाद ने कोरोना के प्रकोप के दौरान पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है, जिसकी वजह से इस इलाके के लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।