फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 crisis and lockdown increasing risk of mental illness says UN Chief Antonio guterres

कोविड-19 के बीच मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने की तत्काल जरूरत : गुटेरेस

Fri, 15 May 2020 06:33 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 May 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 crisis and lockdown increasing risk of mental illness says UN Chief Antonio guterres
UN Secretary-General Antonio-Guterres

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि कोरोना संकट के बीच मनोवैज्ञानिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकारों, सिविल सोसाइटी और स्वास्थ्य अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कोरोनो वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाली मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों को तत्काल संबोधित करें।

विज्ञापन


गुटेरेस ने एक वीडियो मैसेज में कहा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को दशकों तक नजरअंदाज करने के बाद कोविड-19 वैश्विक महामारी अब उन परिवारों और समुदायों को अधिक प्रभावित कर रही है जो मानसिक रूप से तनावग्रस्त हैं। उन्होंने अपने वीडियो में प्रियजनों को खोने का दुख, नौकरी जाने का सदमा, आइसोलेशन और आवाजाही पर पाबंदियों और भविष्य के लिए डर तथा अनिश्चितता का जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी, बुजुर्ग, वयस्क, किशोर, पहले से ही मानसिक रूप से बीमार लोग और विवाद व संकट में फंसे लोग अधिक खतरे में है। इन्हें मदद की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं कोविड-19 से निपटने में सरकारी की नीति का आवश्यक हिस्सा होनी चाहिए। इनका विस्तार किया जाना चाहिए और पूरी तरह से वित्तपोषित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के 17 पेज की ब्रिफिंग में जोर दिया कि इस महामारी से समाज के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है  प्राथमिकता के आधार पर इसे तत्काल संबोधित किया जाना चाहिये है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़े पैमाने पर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed