फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: China hiding hospital data from WHO over Corona outbreak News in Hindi

Covid-19 in China: कोरोना पर फिर जानकारी छुपा रहा चीन, WHO को नहीं बताई अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या

Fri, 23 Dec 2022 08:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 08:22 AM IST
सार

शंघाई के डेजी अस्पताल ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में बताया कि शहर में इस समय 54 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक जा सकती है।

विज्ञापन
Covid-19: China hiding hospital data from WHO over Corona outbreak News in Hindi
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। अस्पताल संक्रमित मरीजों से भरे हुए हैं और आए दिन नए मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, इस समय चीन में 54 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जब से चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को वापस लिया है, तब से उसकी ओर से अस्पताल में भर्ती नए मरीजों का कोई डेटा नहीं भेजा गया है। 

विज्ञापन


चीन के इस कदम ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों को डर है कि चीन कोरोना संक्रमण पर फिर से जानकारी छिपा सकता है। हालांकि, डब्लूएचओ ने कहा है कि डेटा न भेजे जाने का कारण यह हो सकता है कि इस समय अधिकारी बढ़ते मामलों को लेकर संघर्ष कर रहे हों।
विज्ञापन


सात दिसंबर के बाद से चीन से नहीं मिला कोई डेटा 
डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट में सात दिसंबर तक चीन में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को दिखाया गया है। चार दिसंबर तक ये मामले 28,859 थे, जो बीते तीन सालों में चीन में सबसे ज्यादा है। हालांकि, चीन ने सात दिसंबर को जीरो कोविड पॉलिसी से कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद से चीन की ओर से डब्ल्यूएचओ को कोई डेटा नहीं भेजा गया है। चीन पर हमेशा से कोरोना संक्रमण को कम करने दिखाने का आरोप लगाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौतों की पहचान मामले में भी ऐसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड 

चीन के बीजिंग, गुआंगझोऊ, शेनझेंग और शंघाई जैसे शहरों में हालात काफी खराब हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, चीन में महामारी के बढ़ते दबाव को देखते हुए लोगों को बताया जा रहा है कि यह मौसमी फ्लू जैसा है और नया ओमिक्रॉन स्वरूप बहुत खतरनाक नहीं है। महामारी वैज्ञानिक झोंग नानशान ने यहां तक कहा कि ओमिक्रॉन वायरस साधारण सर्दी-जुकाम से ज्यादा कुछ भी नहीं है इसलिेए घबराएं नहीं। जबकि शून्य-कोविड नीति में ढील देने के बाद अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं और मुर्दाघरों में हालात विकट हैं। 



1.25 करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित 

सरकारी आंकड़ों में चीन में बीते तीन दिनों में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों में 2019 से अभी तक मरने वालों की संख्या महज 5,241 है। शंघाई के डेजी अस्पताल ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में बताया कि शहर में इस समय 54 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed