फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 alert: UAE bans travel for unvaccinated citizen, Booster dose required for vaccinated as per corona protocol

Omicron: UAE ने लगाया प्रतिबंध, कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक न लेने वाले नागरिक 10 जनवरी से नहीं कर सकेंगे यात्रा 

Sun, 02 Jan 2022 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

यूएई ने कहा है कि जो नागरिक कोरोना वैक्सीन के दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें विदेश यात्रा योग्य होने के लिए बूस्टर डोज की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Covid-19 alert: UAE bans travel for unvaccinated citizen, Booster dose required for vaccinated as per corona protocol
हवाई यात्रा (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने देश-दुनिया को डरा कर रख दिया है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने अपने उन नागरिकों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने अब तक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली हैं। यह प्रतिबंध UAE में 10 जनवरी से लागू होगा। इसके अलावा यूएई के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि लोगों को विदेश यात्रा करने के लिए पूरी तरह वैक्सीनेटेड होने के बाद भी बूस्टर डोज लेने की आवश्यकता है। यात्रा करने योग्य होने के लिए बूस्टर डोज लेना आवश्यक है। हालांकि, यह प्रतिबंध चिकित्सा या मानवीय छूट वाले व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। 

विज्ञापन


अमेरिका व यूरोप में बढ़ते मामलों को देखते हुए हुई घोषणा
यूएई ने संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में अत्यधिक संक्रामक हो चुके ओमिक्रॉन को देखते हुए इस तरह के प्रतिबंध की घोषणा की गई है। इसके अलावा कोरोना के मामलों में भी तेजी बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से होगी कोरोना जांच 
यूएई ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पीसीआर टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया है। नए आदेशानुसार, ब्राजील, भारत, बांग्लादेश, रूस और पाकिस्तान जैसे देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य कोरोना जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा अन्य कुछ उड़ानों से आने वाले यात्रियों का भी रैंडम पीसीआर टेस्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई में 24 घंटे में 2556 नए मामले
यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2556 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना के कुल मामले 7,64,493 पहुंच गई। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,165 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed