फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Couple Cheats Death In Separate Plane Crashes On The Same Day

Italy: दो अलग-अलग विमान हादसे में बाल-बाल बजे दंपति, मौसम और समय का भुगतना पड़ा खामियाजा

Fri, 22 Dec 2023 05:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ट्यूरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ट्यूरिन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

घटना में दंपति के साथ दोनों विमानों के पायलट भी सुरक्षित बच गए। हालांकि, उनके मंगेतर को पेल्विक चोट लगी और उनके पायलट को सिर में चोट लगी है।

विज्ञापन
Couple Cheats Death In Separate Plane Crashes On The Same Day
couple survived two separate plane crashes - फोटो : Social Media

विस्तार

एक ही दिन में दो अलग-अलग विमान हादसे में एक जोड़ा बाल-बाल बच गया। स्टेफानो पिरिल्ली और उनकी मंगेतर एंटोनिएटा डेमासी ट्यूरिन इटली के रास्ते में एक बहुत ही भयानक दुर्घटना का अनुभव किया। जैसे ही पिरिल्ली का विमान नीचे गिरा, वैसे ही डेमासी जिस विमान में थी, उसमें भी समस्या आ गई। बचाव दलों ने दोनों को उनके विमानों से सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


दुर्घटना में बाल-बाल बची जान
इस घटना में दंपति के साथ दोनों विमानों के पायलट भी सुरक्षित बच गए। हालांकि, डेमासी को पेल्विक चोट लगी और उनके पायलट को सिर में चोट लगी है। वहीं पिरिल्ली बिलकुल सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पिरिल्ली ने कहा, 'यह डेमासी का पहला उड़ान अनुभव था।' उन्होंने आगे कहा कि जो भी हुआ उसके लिए वह बहुत दुखी है। वह बहुत भाग्यशाली है कि इस घटना में उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन


मंगेतर के जल्द ठीक होने की कर रहे कामना
पिरिल्ली ने बताया कि रविवार को नीले आसमान में उड़ने और हवा में कुछ करने का अच्छा मौका था। लेकिन अब वह यह चाहते हैं कि उनकी मंगेतर और पायलट जल्द से जल्द ठीक हो जाए। घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 'हमें मौसम और समय का खामियाजा भुगतना पड़ा। तापमान गिरने के कारण धुंध छाने लगी और अचानक सब अंधेरा हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिरिल्ली ने बुसानो में विमान को उतारने का फैसला किया, इसके लिए उन्होंने अपनी मंगेतर से संपर्क किया। डेमासी के पायलट ने कहा कि वह सैन गिलियो के पास उतरेगा। इसके बाद धुंध छा गया और विमान अंधेरे में डूब गया। चारो तरफ तारे बिछी हुई थी। पिरिल्ली ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया। उन्होंने डेमासी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। घटना की सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने डेमासी को बचाया और फिलहाल वह अस्पताल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed