{"_id":"5bcdac89bdec2269ad753538","slug":"counting-of-parliamentary-elections-starts-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में संसदीय चुनावों की मतगणना शुरू हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में संसदीय चुनावों की मतगणना शुरू हुई
काबुल, भाषा
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में संसदीय चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। ये चुनाव हिंसा, तकनीकी खामियों और अप्रत्याशित देरी के बीच हुए। अफगानिस्तान के करीब 40 लाख मतदाताओं ने दो दिन चली मतदान प्रक्रिया में आतंकी हमलों के बावजूद अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन हमलों में बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
दक्षिणी कंधार प्रांत में मतदान अगले शनिवार को होगा क्योंकि एक हमले के बाद वहां चुनाव को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था। इस हमले में प्रांत के शक्तिशाली पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल राजिक समेत दो आला अधिकारियों की मौत हो गई थी। मध्य नवंबर से पहले चुनाव के अनौपचारिक परिणामों का पता चलने की उम्मीद नहीं है जबकि आधिकारिक नतीजे दिसंबर तक सामने आएंगे।
विज्ञापन
इस बीच, अफगान बलों ने सोमवार को नंगरहार प्रांत के एक गांव में छापा मारा। बलों ने बताया कि उन्होंने सात विद्रोहियों को मार गिराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच आम लोगों की मौत हुई है। गवर्नर हयातुल्लाह हयात ने जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन