{"_id":"592467384f1c1bfe3d535bc5","slug":"corruption-trial-begins-for-ex-south-korean-president-park","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द. कोरिया की पूर्व महिला राष्ट्रपति को हथकड़ी में जकड़कर अदालत ले गई पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
द. कोरिया की पूर्व महिला राष्ट्रपति को हथकड़ी में जकड़कर अदालत ले गई पुलिस
amarujala.com-Presented by- श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 23 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
द. कोरिया की पूर्व महिला राष्ट्रपति को हथकड़ी में जकड़कर अदालत ले गई पुलिस
- फोटो : BBC Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की पूर्व महिला राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई मंगलवार को शुरू हुई। पुलिस पार्क के हाथों में हथकड़ी डाले अदालत लेकर आई। इस दौरान उनकी आंखें झुकी हुई थीं। कभी देश की सबसे शक्तिशाली शख्सियत रहीं पार्क के खिलाफ भ्रष्टाचार, फिरौती, रिश्वत और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप हैं।
पार्क के मामले की सुनवाई उसी अदालत में हो रही है जहां दो दशक पहले तानाशाह चुंग डू ह्वान को ग्वांगजू नरसंहार मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। पार्क ग्यून-हे को यदि इस ममले में दोषी पाया जाता है कि वे उम्रकैद की सजा पाने वाली पहली दक्षिण कोरियाई महिला नेता होंगी। पार्क को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सत्ता से हटाया गया था। 31 मार्च को जेल भेजे जाने के बाद पहली बार वह मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर नजर आईं।
पार्क की लंबे समय से सहयोगी रही और सह आरोपी चोई सून-सिल भी पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के पास ही बैठी नजर आईं। हालांकि बीते चार दशक से दोस्त रही दोनों के बीच कोर्ट रूम में किसी प्रकार की बात नहीं हुई। वरिष्ठ अभियोजक ली वोन-सियोक ने आरोपों को पढ़ते हुए कहा कि आरोपी पार्क ने अपनी दोस्त चोई सून-सिल के साथ मिलकर सत्ता का दुरुपयोग किया और कारोबारी कंपनियों को रिश्वत देने पर विवश किया। हालांकि पार्क के वकील ने आरोपों को नकार दिया।

पार्क ग्यून-हे ने आरोपों को नकारा
पार्क ग्यून-हे ने आरोपों को नकारा
सुनवाई के दौरान पार्क ग्यून-हे ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह रिश्वतखोरी और सरकारी गोपनीय बातों को लीक करने में शामिल नहीं थीं। जज किम से-यून ने पार्क से पूछा कि आपका पेशा क्या है, तो उनका जवाब था कि मेरा कोई पेशा नहीं है। सुनवाई के अंत में जब पार्क से पूछा गया कि क्या वह कुछ कहना चाहती हैं। इस पर उनका जवाब था कि अब जो कुछ कहना होगा, मैं बाद में कहूंगी।
सहयोगी ने कहा, पार्क की परेशानी की वजह मैं हूं
सहयोगी ने कहा, पार्क की परेशानी की वजह मैं हूं
- फोटो : Getty Images
पार्क की सहयोगी और सहआरोपी चोई सून-सिल से उनके पते और पेशे के बारे में जब सवाल पूछे गए तो वह सुबकने लगीं। उन्होंने अदालत में कहा कि पार्क को अदालत में पेश होने के लिए विवश किए जाने की अपराधी मैं हूं। मैं इन्हें 40 साल से जानती हूं, उम्मीद करती हूं कि यह सुनवाई पार्क को दोषमुक्त करार देगी और उन्हें एक ऐसे राष्ट्रपति के तौर पर याद रखी जाने देगी, जिन्होंने अपना जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया।