फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronvirus News In Hindi : who report says first case and lockdown so far, India safest among 7 countries in the world

कोरोना के पहले केस और लॉकडाउन से अब तक दुनिया के 7 देशों में भारत सबसे सुरक्षित

Tue, 21 Apr 2020 02:25 AM IST
योगेश साहू मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 21 Apr 2020 02:25 AM IST
सार

  • भारत में जब लॉकडाउन हुआ तब सिर्फ 434 मरीज थे और नौ की मौत हुई थी।
  • सतर्कता ही बचाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत को बेहतर स्थिति में बताया गया।

विज्ञापन
Coronvirus News In Hindi : who report says first case and lockdown so far, India safest among 7 countries in the world
लॉकडाउन के दौरान एक चिकित्सा कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना से दुनिया के सात देश अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और चीन अधिक प्रभावित हैं। अमेरिका सबसे ज्यादा मरीजों और सबसे अधिक मौतों के साथ शीर्ष पर है। इन सात देशों में जब कोरोना का पहला मरीज मिला और वहां की सरकारों ने लॉकडाउन का एलान किया तब तक इन देशों में वायरस को आए 27 से 58 दिन हो चुके थे। 

विज्ञापन


भारत में पहला मरीज मिलने और लॉकडाउन की घोषणा तक 55 दिन का समय गुजर चुका था। इसके बाद भी भारत उस समय से लेकर आज तक इन सात देशों की तुलना में सबसे सुरक्षित देश है जहां वायरस का प्रभाव बेहद कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट के विश्लेषण से तो यह साबित होता है कि भारत सुरक्षित है।
विज्ञापन


दुनिया के दूसरे देश भी यही कह रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पहला मरीज 20 जनवरी को मिला और 13 मार्च को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी। यानि तब तक 54 दिन के भीतर अमेरिका में 1264 मरीज मिले थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में पहला केस 30 जनवरी को केरल में मिला और 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान कर दिया। पहला केस मिलने और लॉकडाउन की घोषणा के बीच 55 दिन हो गए थे और मरीजों का आंकड़ा सिर्फ 434 ही था और केवल नौ लोगों की मौत हुई थी। ।

इटली : 58 दिन के भीतर 4 हजार मौतें
इटली में पहला केस भारत से एक दिन बाद 31 जनवरी को मिला। यहां की सरकार ने भारत से तीन दिन पहले यानि 21 मार्च  को लॉकडाउन की घोषणा कर दी। पहला केस मिलने और लॉकडाउन के एलान के बीच 58 दिन का समय गुजर चुका था और 47,021 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई थी और 4032 लोगों की मौत हो गई थी।

जर्मनी : 56 दिन में 21 हजार रोगी, 67 की मौत
कोरोना ने यहां 27 जनवरी को दस्तक दी यानि भारत से तीन दिन पहले। हालात खराब हुए तो यहां भी सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया और 22 मार्च से लोगों का घर से निकलना बंद हो गया। पहला केस सामने आने और लॉकडाउन के एलान के बीच 56 दिन का समय निकल चुका था। तब तक 21,463 लोग संक्रमित थे और 67 लोगों की मौत हो चुकी थी।

ब्रिटेन : 53 दिन में पांच हजार मरीज, 281 की मौत

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित मरीज भारत से एक दिन बाद 31 जनवरी को मिला। वायरस के तेजी से प्रसार को होते देख प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 23 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इस हिसाब से ब्रिटेन में वायरस को आए हुए 53 दिन हो गए थे और 5,687 लोगों को संक्रमित कर चुका था जबकि 281 लोगों की मौत हो गई थी।

फ्रांस : 51 दिन में मिले 36 हजार मरीज, 79 मरे
फ्रांस में 24 जनवरी को पहुंचा। वायरस का दखल बढ़ा तो राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 14 मार्च को देश को लॉकडाउन कर दिया। तब तक वायरस को फ्रांस में आए हुए 51 दिन हो गए थे और 36 हजार लोगों को अपना शिकार बना चुका था जबकि 79 लोगों की जान ले ली थी।

चीन : 27 दिन 77 हजार मरीज और 2400 की मौत
चीन के वुहान में कोरोना का पहला केस 28 दिसंबर को मिला था। पहला केस मिलने के 27 दिन बाद 23 जनवरी को लॉकडाउन हुआ। तब तक यहां पर 77,042 लोग संक्रमित हुए और 24,45 लोगों मर चुके थे। 

5 वजहें जिससे हम हैं सुरक्षित

  • लोगों ने मास्क पहनना तभी शुरू किया जब चीन प्रभावित हुआ
  • हाथ धोने और साफ-सफाई को लेकर सभी ने सतर्कता बरती
  • लोगों ने समझदारी दिखाई और भीड़भाड़ में जाने से बचते रहे
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और दूसरों को जागरूक किया
  • भारत में अन्य देशों की तुलना में ऑनलाइन खरीदारी बेहद कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed