फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus worldwide positive cases exceeded 1.5 million, more than 88 thousand died

कोरोना वायरस: दुनियाभर में संक्रमित मामलों की संख्या 15 लाख से अधिक हुई, 88 हजार से ज्यादा की मौत

Thu, 09 Apr 2020 02:54 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पेरिस
पीटीआई, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus worldwide positive cases exceeded 1.5 million, more than 88 thousand died
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। इसी बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गई है। आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष चीन में इस वायरस के सामने आने के बाद से 192 देशों और क्षेत्रों में अब तक 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।अमेरिका में यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 33 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,973 लोगों की जान गई है।  
विज्ञापन


ब्रिटेन में एक दिन 938 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मौतों का आंकड़ा सात हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 60 हजार 733 लोग संक्रमित हैं। उधर, कोरोना से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अभी भी आईसीयू में हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री का हौसला बहुत मजबूत है। उनकी हालत अब बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन में 14,555 लोगों की मौत के साथ 1,46,690 मामले सामने आए हैं। इटली में 1,39,422 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है जहां 7,72,592 मामले दर्ज किए गए और 61,118 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed