फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus world Update: china still hiding the numbers of infected patients of covid 19

Coronavirus: क्या चीन पूरी तरह से संक्रमण मुक्त होने का झूठा दावा कर रहा है?

Fri, 03 Apr 2020 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Apr 2020 07:48 PM IST
सार

  • बचाव के लिए अब भी अहम बैठकें जारी, सीमाई इलाकों को सख्त निर्देश
  • अफसरों को सख्त हिदायत, बाहरी देशों से कोई संदिग्ध न घुसे

विज्ञापन
Coronavirus world Update: china still hiding the numbers of infected patients of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विस्तार

चीन बेशक ये दावे कर ले कि अब कोरोना के आतंक से वह मुक्त हो गया है और अब वहां जीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन अंदरूनी हालात कुछ और ही हैं। अब भी चीन ने अपने देश में कई पाबंदियों के साथ कोरोना से अपनी जंग जारी रखी है और दुनिया को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि न तो उसकी अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और न ही विकास के कामकाज पर।

विज्ञापन


चीन का झूठ इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि चीन ने अपने सीमाई इलाकों को इस बात के लिए सतर्क किया है कि कोई भी बाहरी नागरिक उनके यहां न आए और कोरोना के कैरियर के तौर पर वहां नई मुश्किल न खड़ी कर दे।
विज्ञापन


अब भी चीनी अधिकारी तमाम इलाकों में कोरोना के तमाम मरीजो को ठीक करने में लगे हैं और कई नए मामले भी सुनने में आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चीन अभी भी दुनिया के सामने कोरोना प्रभावित लोगों की सही जानकारी नहीं दे रहा है और हजारों लोगों के बारे में जानकारियां छिपा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के अहम नेता ली क्विंग की अगुवाई में हुई चीन कोविड-19 एपिडेमिक रेस्पांस ग्रुप की एक अहम बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में खासकर सीमाई इलाकों के अफसरों को ये आदेश दिए गए कि स्थानीय स्थितियों को देखते हुए वो कड़े फैसले लें और महामारी को रोकने और इससे बचाव के रास्ते सख्ती से उठाएं।

बैठक में तय किया गया कि दूसरे देशों से लगी चीन की सीमा से बेवजह की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और कड़ी निगरानी रखी जाए। बैठक में ये आदेश दिया गया कि किसी भी संदिग्ध मामले की तत्काल सूचना दी जाए, रोजाना हर इलाके की रिपोर्ट भेजी जाए और पड़ोसी देशों को आगाह किया जाए कि जब तक बेहद जरूरी न हो, वो अपने नागरिकों को चीन न भेजें।


जाहिर है जिस तरह चीन अब भी इस मामले को लेकर इतना गंभीर है और लगातार बैठकें कर रहा है, उससे ये आशंका जताई जा रही है कि वह दुनिया के सामने अपनी गलत तस्वीर पेश कर रहा है और दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अब वह इससे उबर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed