फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus world news in hindi : over 1.34 million infected, 62 thousand new cases in 24 hours in america

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1.34 करोड़ के पार, अमेरिका में 24 घंटे में 62 हजार नए मामले

Thu, 16 Jul 2020 03:08 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Jul 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
coronavirus world news in hindi : over 1.34 million infected, 62 thousand new cases in 24 hours in america
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार तक दुनिया में कोरोना वायरस के चलते अब तक 1.34 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 5.82 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इस बीच अमेरिका में एक दिन के भीतर 62,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


अमेरिका में पिछले करीब दस दिनों से लगातार हर दिन 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। अमेरिका में फ्लोरिडा, एरिजोा और टेक्सास ही नहीं ओक्लाहोमा, नेवादा आदि राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इन राज्यों में पिछले 14 दिनों के भीतर मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यदि पूरी दुनिया पर नजर डालें तो अब तक ठीक होने वालों की संख्या 78.8 लाख से कुछ ज्यादा ही है। इस बीच, कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिका से सटी सीमा पर लगाई गई पाबंदियां 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब अगले एक महीने तक इन दोनों से अमेरिका के बीच कोई भी गैर जरूरी यात्रा नहीं कर सकेगा। दोनों देशों ने अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में फंसी 10 साल की बच्ची, अकेले यूएई जाने की अनुमति नहीं

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे माता-पिता की 10 साल की बच्ची लॉकडाउन के चलते भारत में फंसी है, क्योंकि एयरलाइन कंपनियां नाबालिग बच्चों को अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं दे रही हैं। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता ने इस मामले में छूट देने की मांग की है।

यूएई ने 12 जुलाई से लौटने के इच्छुक उन भारतीयों को वापस यात्रा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है, जिनके पास वैध रेजीडेंसी परमिट है। दुबई में रहने वाली पूनम सप्रे ने बताया, मेरी बेटी इवा सप्रे तीन महीने से भारत में फंसी है।

ऑस्ट्रेलिया : दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर में देश बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘दूसरी लहर में देश को बंद किया गया तो बेरोजगारी और बढ़ेगी। ऐसा करना ठीक नहीं होगा। जब तक ऑस्ट्रेलिया में दूसरे देशों से मेडिकल सप्लाई नहीं पहुंचेगी तब तक संक्रमण को खत्म करना संभव नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed