फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus vaccine China: vaccine for Covid19 may be tested in other countries after Hubei and Wuhan

क्या चीन के पास है कोरोना वायरस की वैक्सीन? दूसरे देशो में भी परीक्षण की कर रहा तैयारी

Tue, 31 Mar 2020 05:35 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Mar 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine China: vaccine for Covid19 may be tested in other countries after Hubei and Wuhan

कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीन से अच्छी खबर आई है। कोरोना वायरस के लिए चीन में लगाए जा रहे टीके का दूसरे देशों में भी परीक्षण किया जा सकता है। एक चीनी शोधकर्ता ने कहा कि चीन एक टीका विकसित कर रहा है जिसका अतिरिक्त परीक्षण उन देशों में करने की योजना है जो महामारी की चपेट में है। चीन में वायरस का केंद्र वुहान में चल रहा परीक्षण सुरक्षित और प्रभावी साबित होने के बाद दूसरे देशों में यह टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य चेन वेई ने कहा कि अधिकारियों के अनुमोदन के बाद 16 मार्च को वुहान में वैक्सीन के लिए पहला चरण नैदानिक परीक्षण शुरू किया गया था। यह आसानी से आगे बढ़ रहा है और इसके परिणाम अप्रैल में प्रकाशित किए जाएंगे। चेन ने कहा कि वैक्सीन को चीन में स्थित विदेशियों पर भी आजमाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान दो महीनों से अधिक समय तक वायरस का प्रकोप झेलने के बाद अब वहां नए मामले आने बंद से हो गए हैं। दोनों शहरों को पूरी तरह से खोल दिया गया है और लोग का बाहर आना-जाना शुरू हो गया है। चेन ने कहा कि अगर प्रारंभिक परिणाम साबित करते हैं कि टीका सुरक्षित है और सही प्रभाव पैदा करता है और यदि वैश्विक महामारी फैलती रही तो हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से अन्य देशों में इसकी प्रभावशीलता का परीक्षण करना जारी रखेंगे।

चेन जो सैन्य विज्ञान अकादमी में एक शोधकर्ता भी हैं ने कहा कि इस तरह,वैक्सीन का उपयोग कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में जल्द से जल्द किया जा सकता है ताकि महामारी को नियंत्रित करने के उनके प्रयासों को नियंत्रित किया जा सके। कई देशों ने वैक्सीन में रुचि दिखाई है और हम टीके के विकास में अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

कोविड-19 के प्रकोप के बाद चीन के कई अन्य संस्थान भी इस बीमारी के लिए टीके विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed