फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus updates in hindi from worldwide, China, italy, Iran, Japan, South Korea, Spain, Iceland

कोरोनावायरस : ईरान में मरने वालों की संख्या 100 के पार, जानें अन्य देशों का हाल

Thu, 05 Mar 2020 09:48 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates in hindi from worldwide, China, italy, Iran, Japan, South Korea, Spain, Iceland
अमेरिकी शहर सीटेल के पास मास्क पहने घूमती दो युवती - फोटो : PTI
ईरान समेत दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। चीन के बाद खासतौर से ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग में समस्या बढ़ रही है। मगर अब स्पेन और आइसलैंड जैसे देशों में भी नए मामले सामने आने लगे हैं। इस वायरस की वजह से अब तक दुनियाभर में 3300 लोगों की जान जा चुकी है और अब 95 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


ईरान में अप्रैल तक स्कूल-विश्वविद्यालय बंद 
  • ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानॉश जहानपुर ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 15 नागरिकों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई। 
  • विज्ञापन
  • यहां अब तक 107 लोगों की जान जा चुकी है और संक्रमण के 3513 मामले सामने आ चुके हैं। 
  • ईरान में अप्रैल की शुरुआत तक सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 
  • हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि छुट्टियों का मतलब घूमना नहीं है बल्कि चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए वे घर पर ही रहें। 
  • ईरान इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में भी लगा हुआ है और वह जल्द ही इसका टेस्ट कर सकता है। 
दुबई में भारतीय लड़की कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 16 वर्षीय एक भारतीय लड़की घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। 
  • इसके साथ ही यहां इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 28 हो गई है।
  • यह लड़की विदेश की यात्रा करने वाले अपने पिता के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई है।
  • दुबई में भारतीय हाई स्कूल को एहतियाती कदम उठाते हुए गुरुवार से बंद कर दिया गया है। 

आइसलैंड में मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर 26 हुई 
  • यूरोपीय देश आइसलैंड में भी कोरोनावायरस अपने कदम पसार रहा है। बुधवार तक मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर 26 तक पहुंच गई है। 
  • आइसलैंड में अब तक 380 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 
स्विट्जरलैंड में पहली मौत 
  • स्विट्जरलैंड में कोरोनावायरस की वजह से पहली मौत हो गई है। 
  • मंगलवार को संक्रमित हुए 74 वर्षीय बुजुर्ग की एक दिन बाद ही मौत हो गई। 
दक्षिण कोरिया ने मास्क का निर्यात रोका 
  • दक्षिण कोरिया ने मास्क की बढ़ती मांग के बीच इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। 
  • माना जा रहा है कि दक्षिण कोरिया मास्क के दामों में भी बढ़ोतरी कर सकता है। 
स्पेन में दूसरी मौत 
  • स्पेन के स्वास्थ्य प्रशासन ने कोरोनावायरस से दूसरी मौत की पुष्टि की है। 
  • मरीज की उम्र 82 साल थी और वह गंभीर रूप से संक्रमित था। 

उत्तर कोरिया में फंसे हैं कई देशों के राजनयिक

Coronavirus updates in hindi from worldwide, China, italy, Iran, Japan, South Korea, Spain, Iceland
जकार्ता में मास्क पहने स्कूली बच्चे - फोटो : PTI
  • उत्तर कोरिया में कई देशों के राजनयिक फंसे हुए हैं और फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 
  • इन अधिकारियों को वापस लाने के लिए रूस का विशेष विमान जाना था, लेकिन प्योंगयांग ने इसे अनुमति नहीं दी है। 
  • माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया में करीब 60 विदेशी राजनयिक फंसे हुए हैं। 
इटली से दक्षिण अफ्रीका पहुंचा वायरस
  • दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। 
  • 38 साल का यह मरीज अपनी पत्नी के साथ इटली घूमने गया था। 
  • ये दोनों 10 लोगों के समूह में थे और एक मार्च को वापस घर लौटे थे। 
जर्मनी में 24 घंटे के भीतर 109 नए मामले 
  • जर्मनी में 24 घंटे के भीतर 109 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक यहां 349 केस सामने आ चुके हैं। 
अमेजन और फेसबुक करा रहे घर से काम 
  • अमेजन और फेसबुक वॉशिंगटन के सीएटल में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 
  • हाल ही में दोनों कंपनियों में एक-एक कोरोनवायरस का मरीज मिला था, जिसका संबंध सीएटल से था। 

चीन, दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों को अलग रखेगा जापान

Coronavirus updates in hindi from worldwide, China, italy, Iran, Japan, South Korea, Spain, Iceland
टोक्यो में मास्क पहने युवती - फोटो : PTI
  • कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के प्रयासों के तहत जापान ने चीन और दक्षिण कोरिया से आने वाले सभी यात्रियों को अलग-अलग रखने का फैसला किया है।
  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, 'हम उन्हें दो सप्ताह के लिए विशेष क्षेत्रों में रहने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं करने के लिए कहेंगे।'
ग्रीस में 21 नए मामले सामने आए 
  • ग्रीस में गुरुवार को कोरोनवायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं। 
  • ये लोग इस्राइल और मिस्र से धार्मिक यात्रा करने के बाद लौटे थे। 
विज्ञापन

विमानन कंपनियों को 113 अरब डॉलर की चपत 

Coronavirus updates in hindi from worldwide, China, italy, Iran, Japan, South Korea, Spain, Iceland
coronavirus - फोटो : PTI
  • अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) का कहना है कि नए कोरोनावायरस के प्रभाव से एयरलाइन उद्योग को 2020 में राजस्व में 113 अरब डॉलर की चपत लग सकती है। 
  • आईएटीए के प्रमुख एलेक्जेंडर डी जूनियाक ने कहा कि कोविड-19 की वजह से घटनाक्रम इतनी तेजी से बदले हैं, जिसका पहले कोई उदाहरण देखने को नहीं मिला है।
  • उन्होंने कहा कि दो माह से भी कम समय में दुनिया भर में उद्योग के लिए संभावनाएं काफी खराब हुई हैं।
कैलिफोर्निया में आपातकाल 
  • अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया में कोरोनावायरस से पहली मौत होने के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। 
कोरोनावायरस के संदिग्ध मामले के बाद बेथलहम चर्च बंद
  • कोरोनावायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलहम में बने चर्च को बंद कर दिया गया है।
  • बेथलहम के एक होटल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामले के बाद फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय गिरजाघरों, मस्जिदों और अन्य संस्थानों को बंद करने का आह्वान किया है।
शी चिनफिंग की जापान यात्रा टली
  • चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग की जापान की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा टाल दी गई है।
  • मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने कहा कि राष्ट्रपति शी की जापान यात्रा दोनों के लिए सुविधाजनक समय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed