फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Update Death Toll Rising in China impact in India and and rest of the world

कोरोनावायरस: चीन में मृतकों की संख्या 2442 हुई, दक्षिण कोरिया में चार लोगों की मौत

Sun, 23 Feb 2020 01:37 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड न्यूज, बीजिंग/ सियोल
वर्ल्ड न्यूज, बीजिंग/ सियोल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Feb 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Death Toll Rising in China impact in  India and and rest of the world
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

विज्ञापन

कोरोनावायरस का कहर और अधिक बढ़ता जा रहा है। चीन में इस घातक वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद शनिवार को इससे मरने वालों की संख्या 2,442 हो गई तथा इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने इससे सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 31 प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में शनिवार को इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,442 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 76,936 पहुंच गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में 630 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


संक्रमित लोगों की संख्या में आ रही गिरावट
एनएचसी ने कहा कि मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शनिवार को 2230 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जो कि उस दिन सामने आए नए मामलों की संख्या से काफी अधिक है। एनएचसी ने बताया कि अभी तक कुल 22,888 संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की एक टीम वुहान का किया दौरा
इस बीच, डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की एक टीम ने इस वायरस के बारे में विस्तृत जांच के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया। ऐसा माना जाता है कि वायरस गत वर्ष दिसंबर में कथित तौर पर एक ‘सीफूड’ बाजार से फैला।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ एक संयुक्त जांच दल बनाया है और वुहान में स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारियों के साथ बातचीत की है। इस दल ने स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों का दौरा किया। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक दल में अमेरिका, जर्मनी, जापान, नाइजीरिया, रूस, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ शामिल हैं।
 

दक्षिण कोरिया में दो और मौत, उच्चतम स्तर पर अलर्ट
दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस के कारण रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई तथा 123 नए मामले सामने आए। इनमें से लगभग दो तिहाई नए मरीज एक धार्मिक पंथ से जुड़े हैं। चीन के बाहर किसी देश में अगर कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वह दक्षिण कोरिया है जहां संक्रमित लोगों की संख्या 556 तक पहुंच गई है।

दक्षिण कोरिया ने कोरोनावायरस पर अपने अलर्ट के स्तर को बढ़ाकर “उच्चतम” कर दिया है। राष्ट्रपति मून जेई-इन ने संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि होने के मद्देनजर रविवार को यह बात कही। मून ने वायरस को लेकर हुई सरकारी बैठक के बाद कहा कि कोविड-19 घटना में एक गंभीर मोड़ आ गया है। सरकार अलर्ट का स्तर बढ़ा कर उच्चतम स्तर पर कर रही है।

इन दो मौतों के साथ देश में मृतकों की संख्या चार हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत चेओंगडो के अस्पताल में हुई। यह दक्षिणी शहर एक धार्मिक पंथ से जुड़ा है जिसके करीब 100 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने एक बयान में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 75 लोग दाएगू शहर के शिंचेओंजी चर्च से जुड़े हैं। चर्च के सैकड़ों सदस्य अब इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

इटली में यात्रा पाबंदियों के बाद छाई वीरानी, दो लोगों की मौत
इटली में घातक कोरोना वायरस से दूसरी मौत के बाद कोडोगनो शहर में दहशत के कारण सड़कें सुनसान हो गई है। लोगों को अपने घरों में रहने को कहा गया है और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। करीब 15 हजार की आबादी वाले इस छोटे से शहर में आपात कमरे के बाहर प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया गया है। यहां आपात कमरे में तीन लोगों में इस विषाणु की जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं। उनमें 38 वर्षीय एक व्यक्ति को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।


इटली की समाचार एजेंसी ‘अंसा’ ने शनिवार को खबर दी कि लोम्बार्डी क्षेत्र में इस विषाणु से दूसरी मौत हो गई। कोडोगनो इसी क्षेत्र में स्थित है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक दूसरे मामले में वायरस से एक महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed