फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus uncontrolled in Pakistan, lockdown extended till August 15 in Sindh

पाकिस्तान में बेकाबू हुआ कोरोना, सिंध में 15 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

Thu, 16 Jul 2020 05:58 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Jul 2020 05:58 PM IST
सार

  • मस्जिदों, दफ्तरों और बाजारों में खासी सख्ती, एहतियात बरतने के कड़े निर्देश
  • इमरान सरकार ने कोरोना को अल्लाह भरोसे छोड़ा, लोग अपनी हिफाजत खुद करें

विज्ञापन
Coronavirus uncontrolled in Pakistan, lockdown extended till August 15 in Sindh
Pakistan Sindh Lockdown Coronavirus - फोटो : File Photo

विस्तार

पाकिस्तान में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे हैं। लॉकडाउन पूरी तरह खोल दिए जाने के बाद से यहां लोग बेखौफ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। खासकर इमरान सरकार ने इसे अल्लाह की मर्जी मानकर लोगों को अपनी सुरक्षा अपने हाथ करने और देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के नाम पर हर तरह की पाबंदियां भी हटा दी हैं।

विज्ञापन


लेकिन सिंध प्रांत में हालात बद से बदतर हैं और यहां की सरकार ने तय किया है कि वह अपने फैसले खुद लेगी। इसी के मद्देनजर अब पूरे सिंध में आगामी 15 अगस्त तक के लिए कड़ा लॉकडाउन फिर से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिंध की स्थानीय सरकार में मंत्री नासिर हुसैन शाह ने ये आदेश जारी करते हुए कहा है कि लोगों की जान बचाने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान सरकारी दिशा निर्देशों और एहतियाती कदमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि खासकर मस्जिदों, दफ्तरों और बाजारों में इसका अभी तक पालन नहीं हो पा रहा है, इसलिए हालात को देखते हुए लॉकडाउन 15 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को इस बात के लिए आगाह किया गया है कि अब निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

इस दौरान शादी या कोई जलसा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों के एक साथ एकत्र होने पर पाबंदी है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क और दूसरे एहतियात बरतने के सख्त निर्देश हैं।


उधर पूरे पाकिस्तान में कोरोना के करीब 258000 मामले सामने आ चुके हैं। 5426 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 178000 से ज्यादा लोगों के ठीक होने का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed