फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus reports update more than 58000 died, five lakhs confirmed cases in 8 days

COVID-19: दुनिया में 58,000 की जान गई, मात्र आठ दिन में पांच लाख लोग संक्रमित

Sat, 04 Apr 2020 05:38 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Apr 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus reports update more than 58000 died, five lakhs confirmed cases in 8 days
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पूरी दुनिया में जहां कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 10.80 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जबकि 58 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,169 की मौत हो गई, जबकि स्पेन में 961 लोग मारे जा चुके हैं। सिंगापुर में भी हालात बिगड़ते देख वहां के पीएम ने एक माह का लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


विश्व में जहां 10 जनवरी के बाद से 5 लाख संक्रमण के मामले होने में 76 दिन लग गए, वहीं अगले 5 लाख महज 8 दिन में सामने आ गए। इस तरह 204 देशों में 84 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने देश में संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ज्यादा होने पर शुक्रवार को 7 अप्रैल से एक माह का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। जरूरी सेवाओं और मुख्य आर्थिक क्षेत्रों को छोड़कर सभी दूसरे काम बंद रहेंगे। अमेरिका इस बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अमेरिका में मरने वाले 7087 हो गए हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस पीड़ितों के 30,000 नए मामले सामने आए हैं जबकि अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.66 लाख से ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन

‘तैयारी चालू करें, आने वाले समय में और बढ़ेगा खतरा’

विश्व मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विकासशील देशों से महामारी के जवाब में स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने की अपील की। आने वाले समय में खतरा और बढ़ेगा। इसकी तैयारी चालू कर लें। ‘टेलीग्राफ’ में विश्व मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्तालिना जॉर्जिवा और डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेद्रोस अदाहनॉम ने संयुक्त कॉलम लिखकर यह अपील की है। दोनों ने विकासशील देशाें से आग्रह किया कि वे मेडिकल स्टाफ को वेतन देने, सुरक्षा उपकरण खरीदने और अन्य स्वास्थ्य खर्च में बढ़ोतरी करने को प्राथमिकता में शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी में चीन से ज्यादा संक्रमित 

इटली, स्पेन और अमेरिका के बाद अब जर्मनी भी संक्रमण का केंद्र बनता जा रहा है। जर्मनी में 89,838 संक्रमित मिले जबकि चीन में यह आंकड़ा 81,620 है। जर्मनी में अब तक 1,275 लोगों की मौतें हुई हैं और 24,575 ठीक हुए हैं।

जापान : 70 देशों से लौटे लोगों का प्रवेश रोका

जापान सरकार ने पिछले 14 दिनों में 70 देशों से लौटे लोगों को देश में प्रवेश देने से इनकार किया है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं। जापान में अब तक संक्रमण के 2,617 केस सामने आए हैं जबकि 63 लोगों की मौत हुई है। 

क्वीन एलिजाबेथ करेंगी संबोधित

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (93) शनिवार को ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों को कोरोना महामारी पर संबोधित करेंगी। रिकॉर्ड किए संबोधन का प्रसारण रविवार को होगा। 

पाकिस्तान में 1.85 करोड़ की जाएगी नौकरी 

पाकिस्तान में महामारी के कारण 1.85 करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है और तीन महीने में अर्थव्यवस्था को 25 खरब रुपये के नुकसान का अनुमान है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि मूल्यांकन सीमित, मध्यम और पूर्ण लॉकडाउन पर आधारित है। 

अभिनेत्री जूली बेनेट की कोरोना से मौत

हैन्ना-बारबरा कार्टून सीरीज ‘द योगी बीयर शो’ में सिंडी बीयर की आवाज के लिए पहचानी जाने वाली कलाकार जूली बेनेट की कोरोना वायरस के कारण 88 साल की उम्र में मौत हो गई। बेनेट ने ‘गार्फील्ड एंड फ्रेंड्स’ और ‘स्पाइडर-मैन : द एनिमेटेड सीरीज’ में अपनी आवाज दी थी। 

आपात स्थिति की तैयारी...

जर्मन एयर रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों ने एक डमी के साथ इमरजेंसी एंसुलेटेड स्ट्रैचर के जरिये मरीज को पहुंचाने का प्रदर्शन किया। जर्मनी में यह आपात स्थिति की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed