फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus reached into 31 countries in the world, all updates and details

कोरोनावायरस: चीन में मृतकों संख्या 2663 हुई, चपेट में 31 देश, जापानी क्रूज पर एक और मौत

Tue, 25 Feb 2020 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Feb 2020 05:32 PM IST
सार

पूरी दुनिया में अबतक 77,150 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 2,592 लोगों की इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus reached into 31 countries in the world, all updates and details
Coronavirus

विस्तार

चीन में घातक कोरोना वायरस से 71 और लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 2,663 हो गई। कोरोनावायरस के कदम अब तक विश्व के 31 देशों में पड़ चुके हैं और इस सूची में नए नाम पश्चिम एशिया के दो देशों बहरीन और कुवैत के हैं। जानिए अबतक का अपडेट-

विज्ञापन


ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री को भी हुआ कोरोनावायरस

ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री भी कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हारिची भी संक्रमित हो गए हैं और उन्हें आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। ईरान में कोरोनवायरस के मरीजों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


कुल 77,658 मामलों की पुष्टि

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इसके 508 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल 77,658 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उसने बताया कि 71 में से 68 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है, जहां इस वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है। वहीं शानदोंग में दो और गुआंगदोंग में एक व्यक्ति की जान इस वायरस के संक्रमण की वजह से गई। एनएचसी ने हालांकि कहा कि मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, सोमवार को 2,589 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह संख्या उसी दिन सामने आए 508 नए मामलों से काफी अधिक है। एनएचसी ने बताया कि रविवार तक कुल 27,323 संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि सोमवार को लगातार छठे दिन नए मामलों की संख्या 1000 के अंदर रही। चीन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मिशन के प्रमुख ब्रूस एलवर्ड ने मामलों में गिरावट की पुष्टि करते हुए कहा कि संभवत: चीन सरकार द्वारा उठाए कदमों की वजह से इसके नए मामलों में गिरावट आई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कल सोमवार को कहा था कि चीन में कोरोनावायरस ‘चरम’ पर था लेकिन अब इसके नए मामलों में गिरावट आई है। 

जापानी क्रूज पर चौथे व्यक्ति की मौत

जापान में कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण पृथक रखे गए जापानी क्रूज के एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। क्रूज सवार यह चौथे व्यक्ति की मौत है। सरकारी प्रसारक एनएचके तथा अन्य स्थानीय संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। इसके अलावा उनके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्रूज पर दो और भारतीय संक्रमित

जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस जहाज में मौजूद दो और भारतीय कोरोनवायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही वायरस से संक्रमित भारतीयों की संख्या 14 पहुंच गई है।
 

दक्षिण कोरिया में 763 संक्रमित, तेजी से फैल रहा वायरस

कोरिया ने सोमवार दोपहर को कोरोनावायरस के 70 नए मामलों की पुष्टि की, जिसके बाद देश में इस घातक वायरस के मामले बढ़ कर 763 हो गए हैं। यहां सात लोगों की मौत हो चुकी है। रोक नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरिया केंद्र (केसीडीसी) ने वेबसाइट पर जारी नए डेटा के अनुसार देश में रोजाना संक्रमण के मामलों में 200 से अधिक की वृद्धि हो रही है। 

चीन के बाद कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले दक्षिण कोरिया में ही सामने आए हैं। इस देश में हाल के कुछ दिनों में कोरोनावायरस के मामलों में अचानक तेज वृद्धि हुई है। यहां के दक्षिणी शहर दाएगू के एक धार्मिक प्रतिष्ठान में पिछले सप्ताह संक्रमण के कई मामले सामने आए थे। यहां फुटबाल के लोकप्रिय आयोजन के लीग को रोकने का एलान कर दिया गया है।

दक्षिण कोरिया के दो इलाकों में जाने से बचें भारतीय : एडवाइजरी  

दक्षिण कोरिया में कार्यरत भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करके सोमवार को देश के लोगों से कहा हे कि वे यहां के गेयोंगबुक इलाकेमें देयगू और चेंगदो काउंटी में अपनी गैर जरूरी यात्रा पर दोबारा विचार करें। यहां की सरकार ने इन दोनों इलाकों को स्पेशल केयर जोन बना दिया है।

एंबेसी ने एक ट्वीट करके कहा कि दक्षिण कोरिया के इस एहतियाती कदम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को यहां जाने से पहले फिर से सोच लेना चाहिए। दूतावास ने कहा कि बीते कुछ दिनों में फोन और ईमेल के जरिए यहां के हालात को लेकर लोग बड़ी संख्या में पूछताछ कर रहे हैं। ऐसे में दूतावास की सलाह है कि वे सुरक्षा उपायों को अपनाएं। अमेरिका ने भी कोरिया के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ईरान में 50 के मरने का दावा, सरकार ने कहा गलत है रिपोर्ट

ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी इलना ने सोमवार को कहा कि देश के क्योम शहर में कोरोना के चलते 50 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि 47 मामले सामने आये हैं और इनमें से 12 की मौत हुई है। क्योम के सांसद अहमद अमीराबादी फरहानी ने एजेंसी को बताया कि 250 से अधिक लोगों को अलग थलग रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि मरने का सिलसिला 13 फरवरी से शुरू हुआ था जबकि सरकारी तौर पर पहली मौत 19 फरवरी को दर्ज की गई । फरहानी ने कहा कि क्योम के हालात अच्छे नहीं है और प्रशासन इस वायरस पर काबू पाने में सफल नहीं हो पा रहा है। किसी भी नर्स के पास खुद के बचाव लायक सामान नहीं है। 

बीमारी फैलने के साथ ही शहर से कई डॉक्टर चले गए हैं। ईरान की सरकार ने इस खबर का खंडन किया है। उसके अनुसार इसमें कोई सचाई नहीं है। उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हैरिची ने पत्रकारों से कहा कि वह साफतौर से इससे इंकार करते हैं। कोरोना इस समय राष्ट्रीय समस्या है और देश में 900 संदिग्धों की जांच हो चुकी है।

इटली में कोरोना से अब तक पांच मरे

कोरोनावायरस का असर पर यूरोपीय देश इटली पर गहरा गया है। यहां अब तक कोरोना की वजह से पांच लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। यहां 219 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। यहां के लोम्बार्डी के दस और पड़ोसी वेनेतो में एक कस्बे को लॉक डाउन के हालात हैं और करीब 50 हजार लोगों को इलाका छोड़ने से रोक दिया गया है। यहां के रेस्त्रां, सिनेमा, बार एवं डिस्को की जगहें बंद कर दी गई हैं ताकि लोगों के मिलने जुलने पर रोक लग सके और छूत से फैलने वाले इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सके।

अफगानिस्तान में सामने आया पहला मामला

अफगानिस्तान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। अफगानिस्तान ईरान के लिए हवाई और जमीनी यात्रा पर पहले ही रोक लगा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री फिरोजुद्दीन फिरोज ने पत्रकारों को बताया कि हेरात में कोरोनावायरस के पहले पुष्ट मामला सामने आया है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे ईरान से लगने वाले पश्चिमी प्रांत की यात्रा से बचें।

पाक ने फिर टालीं चीन की उड़ानें

पाकिस्तान ने कोरोनावायरस प्रभावित चीन की हालत के देखते हुए वहां जाने वाली उड़ानों को 15 मार्च तक के लिए एक बार फिर निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से बीजिंग के बीच उड़ानों के संचालन को बहाल किया गया था। पाकिस्तान ने 31 जनवरी को चीन से उड़ानों को दो फरवरी तक के लिए निलंबित कर दिया था।    

दशकों बाद चीन मे टला संसद का सालाना सत्र

चीन ने सोमवार को एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पांच मार्च से शुरू हो रहे संसद का वार्षिक सत्र स्थगित कर दिया। देश के कानून बनाने के इस सर्वोच्च निकाय में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का प्रभुत्व है। संसद की स्थाई समिति ने यह यह फैसला किया है।

भारतीय विमान को इजाजत देने के मामले में चीन का सामने आया टालू रवैया

भारत के विमान को चीन जाने की इजाजत अभी भी यहां फाइलों में दबी हुई है। चीन के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दोनों देश के अधिकारी इस मसले पर संपर्क बनाए हुए हैं। भारत ने अपने एक विमान को वुहान भेजने की बात कही थी। इसे दवाईयां लेकर जाना था और वापसी में इसमें 100 भारतीय और पड़ोसी मुल्कों के लोगों का आना भी तय किया गया था। 

पर चीन ने अभी तक इस विमान को आने की अनुमति नहीं दी है। जब चीन के विदेश मंत्रालय से दोनों देशों के साथ संपर्क और सहयोग को लेकर पूछा गया तो यह जानकारी सामने आई। इस संक्षिप्त से जवाब में यह नहीं बताया कि कि फ्लाइट की तारीख क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed