फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus pandemic USA Donald Trump said - I am promoting hydroxychloroquine so opposition making bad image, HCQ way to protect against corona

ट्रंप ने फिर कहा- हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका

Wed, 20 May 2020 11:19 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 May 2020 11:19 AM IST
सार

  • ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर दिया जवाब
  • ट्रंप ने कहा कि इस दवा की खराब छवि इसलिए बनाई गई क्योंकि वह इसका प्रचार कर रहे थे
  • ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत कारगर दवा है
  • उन्होंने कहा कि इस दवा पर दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Coronavirus pandemic USA Donald Trump said - I am promoting hydroxychloroquine so opposition making bad image, HCQ way to protect against corona
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल की जा रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर अमेरिका में विरोध का दौर जारी है। साथ ही इसे लेकर कुछ विशेषज्ञों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की है। 

विज्ञापन


इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर अपने जवाब में इसे कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका बताया है। ट्रंप ने खुलासा किया था कि वह इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए यह दवा ले रहे हैं। इसके एक दिन बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि यह बचाव का एक तरीका है और मैं कुछ और समय तक इसे लेता रहूंगा। यह काफी सुरक्षित लगती है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस दवा की खराब छवि इसलिए बनाई गई क्योंकि वह इसका प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर मैं बहुत खराब प्रचारक हूं। अगर कोई और इसका प्रचार कर रहा होता तो वे कहते कि यह बहुत अच्छी दवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत कारगर दवा है और यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाती और संभवत: यह अच्छी होगी और मुझ पर इसका कोई खराब असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली इस दवा पर दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

यह दवा किफायती है
उन्होंने दावा किया कि इटली, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसके बारे में बड़े-बड़े अध्ययन हुए हैं और अमेरिका में चिकित्सक इसे लेकर काफी आशावान हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह दवा किफायती है।

उन्होंने कहा कि एक गलत अध्ययन किया गया जहां चिकित्सकों ने बहुत बीमार, बहुत ही ज्यादा बीमार लोगों को यह दवा दी जो पहले ही मरने की कगार पर थे। वहीं उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने एक अलग साक्षात्कार में बताया कि वह हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नहीं ले रहे हैं। बहरहाल विपक्षी नेताओं ने ऐसी दवा लेने के लिए ट्रंप की आलोचना की है जिसकी प्रमाणिकता अभी सिद्ध भी नहीं हुई है।


भारत प्रमुख उत्पादकों में से एक
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की करोड़ों गोलियां खरीदी थीं। भारत ने अमेरिका को इसकी करोड़ों गोलियां भेजी थीं। भारत इस दवा के प्रमुख उत्पादकों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed