फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic updates in world, all details about corona outbreak in various countries

कोरोना : दुनिया भर में 4965 की मौत, ब्रिटेन में 10 हजार लोगों के संक्रमित होने की आशंका

Fri, 13 Mar 2020 01:23 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Mar 2020 01:23 AM IST
सार

जानलेवा कोरोनावायरस की वजह से अब तक दुनिया भर में 4965 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के देश इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका ने एक ओर जहां यूरोपीय देशों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं तो दूसरी ओर ब्रिटेन में पांच से 10 हजार लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। आइए जानते हैं दुनियाभर के देशों में कोरोनावायरस की स्थिति...

विज्ञापन
Coronavirus Pandemic updates in world, all details about corona outbreak in various countries
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को देश में पांच से 10 हजार लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई। सरकार के मुख्य सलाहकार पैट्रिक वालंस ने कहा कि अभी तक 590 मामलों की पुष्टि हुई है लेकिन इस वायरस से 5,000 से 10,000 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक पीढ़ी के लिए इस महामारी को सर्वाधिक गंभीर जन स्वास्थ्य संकट घोषित किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इसके प्रसार को रोकने के लिए गर्मी के मौसम का इंतजार करने की रणनीति पर काम कर रहा है। ब्रिटेन में इस वायरस के संक्रमण से अब तक 10 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन


डाउनिंग स्ट्रीट में कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम की एक आपात बैठक की अध्यक्षता के बाद जॉनसन ने घोषणा की कि सर्दी-जुकाम और तेज बुखार सहित फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर लोग अगले सात दिन तक खुद को घर में स्व-पृथक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में 500 लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक

कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। विभिन्न देश इससे निपटने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसके संक्रमण को रोकने के लिए 500 से ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लगा दी गई है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो ने इस बात का एलान किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप के 26 देशों से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर अगले 30 दिन के लिए रोक लगा चुके हैं। 


इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन जैसे बड़े देश शामिल हैं। ब्रिटेन को इस प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है। अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप ने 38 लोगों की जान ले ली है और 1,336 से ज्यादा संक्रमित हैं। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि नए नियम शुक्रवार आधी रात से प्रभावी होंगे और कई स्तर की जांच के बाद अमेरिकियों को अपने देश लौटने की छूट होगी। 

राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जैसे कदम उठाए हैं, वैसे एहतियाती उपाय करने में यूरोपीय संघ नाकाम रहा। ट्रंप ने कहा कि वह चीन और दक्षिण कोरिया में हालात की निगरानी कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, यह आर्थिक संकट नहीं है। यह अस्थायी है, जिस पर देश और दुनिया के तौर पर हम जीत हासिल करेंगे। हम अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए संघीय सरकार और निजी सेक्टर की पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 

अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान: ट्रैवल एसोसिएशन

यूएस ट्रैवल एसोसिएशन और सीईओ रोजर डॉउ ने एक बयान में इस रोक पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ट्रैवल बिजनेस पहले से ही नुकसान में है और अब इस कदम से उन अमेरिकियों को खासा नुकसान होगा जिनकी नौकरियां यात्रा पर ही निर्भर हैं। मार्च, 2019 में ब्रिटेन छोड़ शेष यूरोप से साढ़े लाख मुसाफिर यहां पहुंचे थे। यह संख्या कुल आने वालों की 29 प्रतिशत है। ये आने वाले लोग अमेरिका में 3.4 अरब डॉलर खर्च करते हैं।

यूरोपीय देशों ने जताई नाराजगी

यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका के यूरोपीय देशों के लिए अमेरिका को बंद करने के फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। यूरोपीय काउंसिल के प्रमुख चार्ल्स माइकल एवं यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लियेन ने इसे लेकर बयान जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि अमेरिका ने एक एकतरफा ढंग  से और बिन किसी सलाह मशविरा के यह कदम उठाया है। इसमें कहा गया है कि यह महामारी वैश्विक संकट है और इसमें परस्पर सहयोग करना चाहिए न कि एकरतरफा कार्रवाई।

ट्रंप से हाथ मिलाने वाले ब्राजील के अधिकारी संक्रमित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाने वाले ब्राजील के एक अधिकारी का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। इस अधिकारी ने शनिवार को फ्लोरिडा में एक रिसॉर्ट में मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया में जारी की थी। स्थानीय मीडिया में यह जानकारी दी गई है। हालांकि इस घटना की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री का भारत दौरा टला

कोरोनावायरस के खतरे के कारण अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर की 15-16 मार्च को होने वाली भारत यात्रा टाल दी गई है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, एस्पर अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मिलने वाले थे।

जून तक खत्म हो सकता है कोरोना : चीनी विशेषज्ञ 

चीन के सांस रोग विशेषज्ञ झोंग ननशान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी का जून तक खात्मा हो सकता है अगर इस बीमारी से सबसे अधिक मुश्किल में फंसे देश कड़े कदम उठाते हैं। चीन की नेशनल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर फॉर रेस्पाइटरी डिसीज के निदेशक ननशान ने कहा कि वह पहले भी यह बात कह चुके हैं और दोबारा इसे दोहराते हैं। अगर ये देश कड़े कदम नहीं उठाते हैं तो इसे खत्म होने में समय लग सकता है। इस डॉक्टर को सार्स जैसी महामारी से निपटने का अनुभव है।   

 

इस्राइल : 100 लोग संक्रमित, नेतन्याहू ने रसद के लिए मोदी से बात की

कोरोना के वैश्विक संकट को देखते हुए अब इस्रायल को चिंता सता रही है कि कहीं उसके यहां दूसरे देशों से आने वाला अहम जरूरतों वाले सामान की आपूर्ति ठहर न जाए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा कि उनका देश विभिन्न देशों पर रसद के लिए निर्भर है और इसके लिए उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। इस्रायल में अब तक 100 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं पर किसी की मौत नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को यहां तीन नए मामले सामने आए। यहां दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री और अपने दोस्त मोदी से भी अपनी बात रखी है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मोदी से बातचीत का विस्तृत ब्योरा क्या है। उन्होंने कहा कि इस्रायल की अर्थव्यवस्था, विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर हालत में है। कर्ज और जीडीपी का अनुपात अच्छा बना हुआ है। हालांकि अब देश के सामने एक बड़ी चुनौती है। हम सब इसे जानते हैं। हमारे विचार में हम इससे भी निपट सकते हैं। बिना किसी परेशानी के आखिर में हम इसे कर दिखाएंगे।

सऊदी अरब ने भारत, ईयू समेत 11 देशों से आवागमन पर रोक लगाई

सऊदी अरब ने यूरोपीय यूनियन के देशों सहित भारत और अन्य दस से अधिक देशों में अपने नागरिकों और निवासियों के जाने पर रोक लगा दी है। देश की न्यूज एजेंसी एसपीए ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन देशों से आने वाले लोगों को भी आने की इजाजत नहीं मिलेगी। इन देशों में पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपींस भी शामिल हैं। हालांकि इस फैसले के दायरे में भारत एवं फिलीपींस के स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर रखा गया है। सऊदी अरब से पहले कतर एवं थाईलैंड भी ऐसा ही कदम उठा चुके हैं।

103 साल की महिला ने दी कोरोना को मात

कोरोनावायरस को चीन की 103 साल की बुजुर्ग महिला ने हरा दिया। इस वायरस से कई लोगों की जान गई है लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इस खतरनाक वायरस से ठीक हो गए। लेकिन अभी तक ठीक हुए लोगों में ये महिला सबसे ज्यादा उम्र की हैं। सबसे खास बात यह कि यह महिला सिर्फ 6 दिनों में ठीक होकर घर चली गईं। 

103 साल की झांग गुआंगफेंग में जैसे ही बीमारी के लक्षण देखे गए उन्हें तुरंत वुहान के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां नियमित उपचार से वो जल्द ही ठीक भी हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रमण बुजुर्गों के लिए जानलेवा है क्योंकि उनका शरीर कमजोर होता है और उन्हें रिकवर होने में काफी समय लगता है।

टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी कोरोना की चपेट में

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी रीता विल्सन कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। यह दंपति, एक शो की शूटिंग के सिलसिले में अभी ऑस्ट्रेलिया में है। हैंक ने ट्वीट में कहा, रीता और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हुई, लगा जैसे जुकाम है, बदन दर्द है। ठंड लग रही थी और थोड़ा बुखार भी था। तब हमने कोरोनावायरस का टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया। अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

फिलीपींस : खुद राष्ट्रपति कराएंगे जांच

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते कोरोनावायरस की जांच कराएंगे। उनके प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। देश में इस सप्ताह कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। दुतेर्ते (74) के आयु वर्ग के लोग कोरोनावायरस को लेकर संवेदनशील हैं। लिहाजा उन अधिकारियों से नियमित संपर्क में रहने के चलते राष्ट्रपति ऐहतियाती तौर पर कोरोनावायरस की जांच कराएंगे।

विभिन्न देशों में कोरोना की स्थिति

देश संक्रमित मौत
चीन 80,796 3,169
इटली 12,462 827
ईरान 10,075 429
दक्षिण कोरिया 7,869 66
फ्रांस 2,281 48
स्पेन 2,277 55
जर्मनी 1,996 03
अमेरिका 1,336 38

पूरे रोम में कैथोलिक चर्च तीन अप्रैल तक बंद 

इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण और इस महामारी से 1000 से अधिक लोगों की मौत के मद्देनजर रोम के आसपास के सभी कैथोलिक चर्च को तीन अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया गया है। पोप के कार्यालय ने गुरुवार को जानकारी दी।

कार्डिनल एंजेलो डी डोनाटिस ने बयान में कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर अनुयायियों को प्रार्थना करने के दायित्वों से मुक्त किया जाता है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed