फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic: These 10 Countries Have Highest Corona Cases Latest Covid News in Hindi

कोरोना का खौफ : दुनिया के इन 10 देशों में संक्रमण का कहर, तीन लहरों में जो बच गए वे भी तबाही की चपेट में

Sat, 09 Apr 2022 10:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 09 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

दुनिया में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। आलम ये है कि जो देश पहले की तीन लहर में बच गए थे, अब वहां भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: These 10 Countries Have Highest Corona Cases Latest Covid News in Hindi
दुनिया में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा। नया वैरिएंट सामने आने के साथ ही कोरोना ने दुनिया के उन छोटे देशों में तबाही मचाई है, जो शुरुआती तीन लहर में कम प्रभावित हुए थे। इनमें दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे देश शामिल हैं। ओवरऑल संक्रमितों की नई संख्या पर नजर डालें तो हर रोज दुनिया में 11 से 14 लाख मरीज मिल रहे हैं। वहीं, 3-4 हजार मरीजों की मौत हो रही है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया की हालत खराब है। यहां पिछले चार दिन से हर रोज दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर जर्मनी, तीसरे पर फ्रांस और चौथे पर इटली है। जर्मनी में हर रोज करीब दो लाख लोग संक्रमित सामने आ रहे हैं। फ्रांस में 1.50 से 1.70 लाख, इटली में 60 से 80 हजार लोग हर रोज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज सबसे ज्यादा कोरोना केस मिलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पांचवे नंबर पर है। यहां 50 से 70 हजार केस प्रतिदिन मिल रहे। 
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया बना नया हॉटस्पॉट

Coronavirus Pandemic: These 10 Countries Have Highest Corona Cases Latest Covid News in Hindi
दक्षिण कोरिया में कोरोना टेस्टिंग के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की शुरुआत चीन से हुई थी। 2019 के अंत में चीन का वुहान शहर संक्रमण का पहला हॉटस्पॉट था। इसके बाद ये फैलते हुए दुनिया के बाकी देशों में पहुंचा। इटली, अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों पर ज्यादा असर पड़ा। इसके बाद भारत में इसने तबाही मचाई।

अब दक्षिण कोरिया कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक 1.49 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,754 लोगों की मौत हो चुकी है। ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी तक दक्षिण कोरियाई सरकार ने जारी नहीं किया है। इसके साथ जर्मनी, फ्रांस, वियतनाम और थाईलैंड में भी हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। 

दुनिया में आ चुका है नया वैरिएंट

Coronavirus Pandemic: These 10 Countries Have Highest Corona Cases Latest Covid News in Hindi
Corona XE Variant - फोटो : Amar Ujala
दुनिया में अब कोरोना का नया वैरिएंट XE आ चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे दो ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट - BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा है। XE वैरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में पाया गया था। इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भी XE वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ये नया वैरिएंट BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। ये वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है।


दुनिया में अब तक 49 करोड़ संक्रमित, 61 लाख की मौत
दुनिया में कोरोना से अब तक 49.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 61.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 43.23 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 5.81 करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं। भारत में 4.30 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.25 करोड़ लोग ठीक हो गए, जबकि 5.21 लाख लोगों की मौत हो गई। देश में अभी 11 हजार 461 एक्टिव केस हैं। मतलब अभी इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed