{"_id":"5ebdeb9c32124d5e9406196b","slug":"coronavirus-pandemic-state-of-emergency-lifted-in-most-of-japan-except-few-high-risk-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ने खत्म किया एक महीने लंबा राष्ट्रीय आपातकाल, टोक्यो समेत 7 अन्य हाई रिस्क जोन में रहेगा अब भी लागू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान ने खत्म किया एक महीने लंबा राष्ट्रीय आपातकाल, टोक्यो समेत 7 अन्य हाई रिस्क जोन में रहेगा अब भी लागू
Fri, 15 May 2020 06:38 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 May 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
शिंजो आबे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में करीब एक महीने लंबा राष्ट्रीय आपातकाल बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। हालांकि राजधानी टोक्यो और 7 अन्य क्षेत्रों में सतर्कता के चलते प्रतिबंधों को अब भी बरकरार रखा जाएगा। इनमें ओसाका, क्योतो और होकाइदो जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। बता दें कि पीएम अबे ने 7 अप्रैल को टोक्यो और छह अन्य शहरों में एक महीना लंबे राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी। बाद में इसे 31 मई तक के लिए पूरे देश में लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन
अबे ने आपातकाल खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा कि आज हमारे दैनिक जिंदगी की नई शुरुआत है। यह एक न्यू नार्मल है। उन्होंने देश में आपातकाल हटाए जाने पर संक्रमण का खतरा बढ़ने की चेतावनी देते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि टोक्यो और बाकी क्षेत्रों में आपातकाल हटाने को लेकर फैसला अगले सप्ताह विशेषज्ञों के साथ बैठक के बाद किया जाएगा। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जापान में अब तक संक्रमण के 16049 मामले मिल चुके हैं, जबकि 678 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन