{"_id":"5e85a1cd8ebc3e768550ffd4","slug":"coronavirus-pandemic-in-world-donald-trump-raises-doubts-over-china-figures-proposes-2000-billion-dollars-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ट्रंप ने चीन के आंकड़ों पर जताया संदेह, पूछा - हमें कैसे पता चलेगा कि संख्या सही है?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: ट्रंप ने चीन के आंकड़ों पर जताया संदेह, पूछा - हमें कैसे पता चलेगा कि संख्या सही है?
Thu, 02 Apr 2020 01:56 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर चीन के आधिकारिक आंकड़ों पर संदेह जताया है। अमेरिका के सांसदों ने एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर चीन पर इस पूरे मामले की सच्चाई को छिपाने का आरोप लगाया जिसके बाद ट्रंप ने यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि हमें कैसे पता चलेगा कि आंकड़े सटीक हैं। संख्या कम प्रतीत होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध अच्छे हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनसे निकट संबंध हैं।
विज्ञापन
रिपब्लिकन सांसदों ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई थी कि बीजिंग ने वुहान से शुरू हुए संक्रमण और उससे होने वाली मौतों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह किया। ब्लूमबर्ग ने यह रिपोर्ट अमेरिकी खुफिया विभाग के हवाले से प्रकाशित की है। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार चीन ने बुधवार तक संक्रमण के कुल 82,361 मामले और 3,316 लोगों की मौत के आंकड़ें जारी किए थे।
विज्ञापन
रिपब्लिकन सांसद बेन सासे ने चीन के इन आंकड़ों को बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि चीन की तुलना में अमेरिका में संक्रमण से ज्यादा मौतें होने का दावा गलत है। इसी रिपोर्ट पर प्रतिनिधि सभा में विदेश मामलों की समिति में शीर्ष रिपब्लिक सांसद माइकल मैकॉल ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चीन भरोसेमंद सहयोगी नहीं है।
मैकॉल ने कहा कि इंसान से इंसान में संक्रमण फैलने के बारे में उन्होंने पूरी दुनिया से झूठ बोला, सच्चाई बताने वाले चिकित्सकों और पत्रकारों को खामोश किया और अब वे संक्रमितों से संबंधित सही आंकड़ें छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। कई सांसदों ने विदेश मंत्रालय से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
ट्रंप ने 2000 अरब डॉलर के बुनियादी ढांचा कोष का प्रस्ताव रखा
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों से निपटने के लिए 2,000 अरब डॉलर के भारी-भरकम बुनियादी ढांचा कोष का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और मनोरंजन उद्योग के लिए राहत उपायों की बात भी कही गई है।
ट्रंप का यह प्रस्ताव 2,200 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पारित किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसके तहत चार लोगों के अमेरिकी परिवार को औसतन 3,200 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे और छोटे तथा मझोले उद्योगों, बड़े निगमों और यात्रा तथा पर्यटन उद्योग के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।
ट्रंप ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि मैंने पहले ही बॉन्ड पर लगभग शून्य ब्याज का प्रस्ताव दिया है और मैंने एक 2,000 अरब डॉलर के बुनियादी ढांचा कोष का प्रस्ताव दिया है, जो न केवल हमारी सड़कों, राजमार्गों, पुलों, सुरंगों और अन्य चीजों को ठीक करेगा बल्कि और भी बहुत कुछ अच्छा करेगा, यानि इससे रोजगार मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि यदि अमेरिका मध्य पूर्व में युद्धों पर 8,000 अरब डॉलर खर्च कर सकता है तो सड़कों, पुलों और सुरंगों पर 2,000 अरब डॉलर खर्च करना भी जरूरी है, जो खराब स्थिति में हैं।