फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic Impact Republican leader Nikki Haley America should end its dependence on China

भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा- अमेरिका को चीन पर निर्भरता समाप्त करनी चाहिए

Wed, 20 May 2020 11:03 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic Impact Republican leader Nikki Haley America should end its dependence on China
रिपब्लिकन नेता निक्की हेली - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिका में चीन को लेकर लगातार विरोध के सुर उठ रहे हैं। इसी बीच भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने अमेरिका की चीन पर निर्भरता को समाप्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

विज्ञापन


बीजिंग ने मुक्त बाजार का दुरुपयोग करके उसे समाप्त किया
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने कहा कि बीजिंग ने मुक्त बाजार का दुरुपयोग करके उसे समाप्त किया, ऐसे में अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुक्त बाजार को नियंत्रित करके इसे मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन


चीन पर कड़ा प्रतिबंध लगाना चाहिए
उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने आर्थिक खुलेपन का चीन को गलत फायदा उठाने से रोकने के लिए कड़ा प्रतिबंध लगाना चाहिए और उसे उसके दमनकारी कदमों का दंड देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक संपादकीय में लिखा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी उद्योगों के लिए अमेरिका के अनुकूल आपूर्ति श्रृंखला हो, न कि इसके लिए हम किसी दबंग प्रतिद्वंद्वी देश पर निर्भर हों। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमेशा से इस बात को समझते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा आर्थिक सुरक्षा का आधार है।

उन्होंने कहा कि जब हम कोरोना वायरस संकट से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनकर उबरने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे में हमें हमारे लोगों को चीनी साम्यवाद के कपट और आक्रामक व्यवहार से बचाने के लिए साहसी एवं रचनात्मक कदम उठाने चाहिए।

हेली ने कहा कि अमेरिका को वही तरीका अपनाना चाहिए जो उसने शीत युद्ध के दौरान अपनाया था, जब उसने सोवियत सेना के तकनीकी विकास पर लगाम लगाने के लिए नई नीतियां बनाई थीं, जिनमें आयात पर नियंत्रण और व्यापार को बढ़ावा देना शामिल था।


उन्होंने कहा कि अब साम्यवादी चीन के मामले में भी इसी प्रकार का दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस महामारी ने यह दिखा दिया है कि हम कुछ दवाओं से लेकर अत्यावश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों तक अहम चिकित्सकीय आपूर्ति के लिए उस देश पर कितने निर्भर हैं। यह संकट कोरोना वायरस की तरह ही खतरनाक है और इससे निपटना हमारी शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed