{"_id":"5e87ef6b8ebc3e6fd43b59d4","slug":"coronavirus-outbreaking-22-percent-of-the-infected-in-wuhan-had-mental-deformities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: वुहान में 22 फीसदी संक्रमितों को थी मानसिक विकृति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहर: वुहान में 22 फीसदी संक्रमितों को थी मानसिक विकृति
Sat, 04 Apr 2020 07:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वुहान में मानसिक विकृति वाले मरीज तुलनात्मक रूप से सुस्त और घबराए हुए पाए गए और उनका व्यवहार असमान्य था। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मरीजों को खास देखभाल के साथ ही चिकित्साकर्मियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से जुड़े न्यूरोलॉजिस्ट डॉ शेरी एचवाई शोऊ का कहना है कि स्नायु संबंधी लक्षणों और कोरोना के बीच संबंध के बारे में अभी काफी कुछ पता किया जाना है।
विज्ञापन
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अन्य शोध में वुहान में मरे 113 मरीजों की रिपोर्ट देखी गई। इसमें पाया गया कि इनमें से 22 फीसदी संक्रमित चेतना के अभाव से लेकर गहरे कोमा जैसी स्थिति से गुजरे थे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी है बड़ा कारण
कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसिक विकृति जैसे लक्षणों के पीछे कोरोना संक्रमण से रक्त प्रवाह में कमी के लिए ऑक्सीजन स्तर भी जिम्मेदार हो सकता है। इसके चलते शरीर में कार्बनडाई ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है और यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।