फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Number of Infections crossed 10.21 crore in the world, more than 22.03 lakh deaths

coronavirus in world: विश्व में 10.21 करोड़ पार हुई संक्रमितों की संख्या, 22.03 लाख से ज्यादा की मौत

Sat, 30 Jan 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Number of Infections crossed 10.21 crore in the world, more than 22.03 lakh deaths
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.21 करोड़ पार हो गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 22.03 लाख से ज्यादा हो गया है। इस बीच, कोरोना वायरस की उत्पत्ति की शुरुआत कहां से हुई, इसका पता लगने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने चीन के वुहान में चीनी अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने ट्विटर पर बताया कि बैठक के बाद टीम औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों का दौरा भी करेगी। हालांकि आगे के कार्यक्रम नहीं बताया गया। जांच दल ने चीनी अधिकारियों को विस्तृत बुनियादी आंकड़ा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। यह टीम शुरुआती दिनों में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुछ लोगों से बातचीत भी करेगी।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट किया, सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा क्योंकि टीम कोरोना वायरस के आरंभ स्थल का पता लगाने के अपने काम के लिए वैज्ञानिक आधार को अपनाएगी। यह टीम वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और वुहान रोग नियंत्रण केंद्र की प्रयोगशालाओं का भी दौरा करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed