फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : No patient found in Wuhan for the first time in three months and Japan situation

कोरोना : तीन महीने में पहली बार वुहान में कोई मरीज नहीं, जापान ने एक सूबे से हटाई इमरजेंसी

Fri, 20 Mar 2020 03:05 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Mar 2020 03:05 AM IST
सार

चीन के वुहान में बीते तीन महीने में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब कोरोना का कोई नया घरेलू मामला सामने नहीं आया। वहीं, जापान में भी हालात नियंत्रण में आने लगे हैं। इसे देखते हुए देश के उत्तरी प्रांत होक्काइदो में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी हटा ली गई। यहां बीते महीने आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Coronavirus : No patient found in Wuhan for the first time in three months and Japan situation

विस्तार

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में ताजा मामले तो 34 मिले हैं लेकिन ये सब ऐसे हैं जिनमें लोग विदेश से लौट कर आए हैं। चीन के वुहान शहर में दिसंबर से ये वायरस फैलना शुरू हुआ था। इसके बाद 110 लाख लोगों को 23 जनवरी को आइसोलेशन में रखा गया था। 

विज्ञापन


इसके अलावा हुबेई प्रांत के चार करोड़ से अधिक अन्य लोगों को कहीं पर भी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके अलावा चीन की सरकार ने सार्वजनिक समारोह रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए थे। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से चीन में बीते दिन आठ और मौतें हुईं हैं। ये सभी हुबई के मामले हैं। 
विज्ञापन


चीन में अब तक कोरोना वायरस से लगभग तीन हजार मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा चीन में लगभग 81 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। गत 10 मार्च को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार वुहान का दौरा किया था। तब से ही संकेत मिल गया था कि वुहान में बीमारी अब काबू में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में हालात काबू में

जापान में भी हालात नियंत्रण में आने लगे हैं। इसे देखते हुए देश के उत्तरी प्रांत होक्काइदो में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी हटा ली गई। यहां बीते महीने आपातकाल घोषित कर दिया गया था। सूबे के गवर्नर ने नाओमिची सुजकी ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रांत में 19 मार्च से इमरजेंसी हटाई जा रही है। हालांकि कहा गया है कि लोगों को सावधानी बरतनी होगी और उन्हें गैर जरूरी काम से बाहर जाने को टालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed