फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus may remain in patients body even after symptoms of Covid-19 disappear

कोरोना के लक्षण गायब होने पर भी रोगियों के शरीर में रह सकता है वायरस, अध्ययन में आया सामने

Sat, 28 Mar 2020 08:55 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Mar 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus may remain in patients body even after symptoms of Covid-19 disappear
कोरोनावायरस माइक्रोस्कोपी तस्वीर - फोटो : ANI

अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कोविड-19 के हल्के संक्रमण वाले जिन मरीजों का इलाज किया, उनमें से आधे रोगियों में बीमारी के लक्षण गायब हो जाने के बाद भी आठ दिन तक कोरोना वायरस रहा। अमेरिकन जर्नल ऑफ रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चलता है कि बीमारी के प्रसार को रोकना क्यों कठिन रहा है।

विज्ञापन


अध्ययन में 16 रोगियों का आकलन किया गया जिनका बीजिंग स्थित पीएलए जनरल हॉस्पिटल के उपचार केंद्र में 28 जनवरी से नौ फरवरी 2020 तक इलाज चला और इस अवधि में छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


अमेरिका की येल यूनवर्सिटी से भारतीय मूल के वैज्ञानिक लोकेश शर्मा भी इस अध्ययन में शामिल थे। अध्ययन में वैकल्पिक दिनों में लिए गए रोगियों के नमूनों का विश्लेषण किया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि रोगियों को ठीक होने और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के सह-लेखक शर्मा ने कहा कि हमारे अध्ययन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि आधे रोगियों में लक्षणों के ठीक होने के बाद भी उनसे विषाणु का प्रसार हो रहा था। 

गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। दुनियभर में इस वायरस से करीब छह लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
वहीं अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में इससे 345 लोगों की मौत हुई है और 18 हजार नए मामले सामने आए। वहीं पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्पेन में 24 घंटे में 800 से ज्यादा मौत 
स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर 832 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 5000 पार हो चुकी है। सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है। पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed