फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus lockdown, Earth vibration reduced by 30 to 50 percent, half of the world closed in homes

Lockdown : धरती का कंपन 30 से 50% तक हुआ कम, आधी दुनिया घरों में बंद

Sun, 05 Apr 2020 07:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Apr 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown, Earth vibration reduced by 30 to 50 percent, half of the world closed in homes
earth

कोरोना संकट के बीच अधिकांश देशों में या तो लॉकडाउन है अथवा लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश हैं। ऐसे में करीब चार अरब की आबादी वाली आधी दुनिया घरों में बंद है। परिवहन व उद्योग धंधों की रफ्तार भी थमी है।

विज्ञापन


इन सबके चलते भूगर्भ वैज्ञानिकों ने पाया कि यह शांति धरती की ऊपरी परत पर कंपन का स्तर बड़ी मात्रा में घटा रही है। बेल्जियम में रॉयल ऑब्जर्वेटरी के भूविज्ञानी थॉमस लेकोक ने कहा, ये कंपन बसों, कारों, ट्रेनों या फैक्ट्रियों के चलने से पैदा होते हैं। अकेले ब्रुसेल्स में ही मार्च में धरती का कंपन 30 से 50% तक कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन


अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि पृथ्वी ग्रह के चार अरब लोगों ने अपनी गतिविधियां रोक दी हैं। इसका असर यह हुआ है कि भूकंप विज्ञानी इस वक्त छोटी से छोटी भूगर्भीय हलचल का भी पता लगा सकते हैं। लेकोक ने कहा, यह सब कम शोर से संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से सुनाई दे रहे कंपन

बेल्जियम स्थित रॉयल ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, भूकंप वैज्ञानिक (सीस्मोलॉजिस्ट) धरती के कंपनों का पता लगाने के लिए जमीन के अंदर बने केंद्रों का उपयोग करते हैं। लेकिन, वर्तमान में धरती में छाई शांति के कारण इसे बाहर से भी उतनी ही अच्छी तरह सुना जा रहा है जितनी अच्छी तरह ये नीचे सुनाई देती हैं।

नियमों का पालन कर रहे आम लोग

भूगर्भ विज्ञानी लेकोक ने कहा कि धरती के ऊपरी परत के कंपन में आई कमी यह दर्शाता है कि पूरी दुनिया में लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धरती के कंपन में आई कमी के आंकड़ों से इस बात का निर्धारण किया जा सकता है कि किस देश के लोग लॉकडाउन के नियमों का ज्यादा पालन कर रहे हैं।

घरों में बंद रहना एकमात्र सुरक्षित विकल्प

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि घरों में बंद रहना कोरोनावायरस को फैलने देने से रोकने का एकमात्र सुरक्षित विकल्प है। जबकि व्हाइट हाउस ने अपनी आधिकारिक नीति घोषित करने में लगातार देरी की है। इसके चलते लॉस एंजिलिस, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, उत्तरी कैरोलिना आदि कई अमेरिकी राज्यों ने अपने यहां लोगों को घरों में ही रहने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed