फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus is affecting Economy of China

चीन की अर्थव्यवस्था को भी संक्रमित कर रहा कोरोनावायरस, 30 दिन में डूबे 30 लाख करोड़

Tue, 04 Feb 2020 12:14 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Feb 2020 12:14 AM IST
सार

  • चीन में 30 साल में आर्थिक गतिविधियां सबसे निचले स्तर पर 
  • साल 2020 में अब तक 1.2 फीसदी कमजोर हुई चीनी करेंसी
  • चीन का केंद्रीय बैंक ने कहा, बाजार में 174 अरब डॉलर डालेंगे
  • औद्योगिक मुनाफा 3.3 फीसदी गिरकर 897 अरब डॉलर पर

विज्ञापन
Coronavirus is affecting Economy of China
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस इंसानों के लिए जानलेवा तो है और ये अब चीन की अर्थव्यवस्था को भी खोखला बना रहा है। बीते 30 दिन में शेयर बाजार में निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं और आर्थिक गतिविधियां 30 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका से ट्रेड वॉर के चलते पहले ही चीनी फैक्ट्रियां दबाव में हैं और अब कोरोनावायरस ने उन्हें और करारा झटका दिया है। बीते 30 दिनों में चीन के शेयर बाजार में निवेशकों के 42,000 करोड़ डॉलर गोता खा चुके हैं। नए साल की शुरुआत से ही चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर जारी हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान शेयर बाजार नौ फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। वहीं, चीन की करेंसी युआन साल 2020 में अब तक 1.2 फीसदी कमजोर हो गई है। चीन के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह हालात का सामना करने के लिए बाजार में 174 अरब डॉलर डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

30 साल के निचले स्तर पर पहुंचा चीनी कंपनियों का मुनाफा

चीन में औद्योगिक मुनाफा 3.3 फीसदी गिरकर 897 अरब डॉलर पर आ गया है। यह 2015 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। तब चीनी कंपनियों के मुनाफे में 2.3 फीसदी की कमी आई थी। यह आंकड़े दिसंबर 2019 तक के ही हैं।

कोरोनावायरस का आतंक इस कदर छा गया है कि चीन में बाजार पर इसका गंभीर असर देखने को मिला। सोमवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में 2015 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आई। शंघाई शेयर बाजार सोमवार को लगभग आठ फीसदी गिरकर बंद हुआ। यह पिछले पांच साल की अवधि में सबसे बड़ी गिरावट है। 

कोरोनावायरस है गिरावट की प्रमुख वजह

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह कोरोनावायरस है। शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 229.92 अंक यानी 7.72 फीसदी गिरा, जिसके बाद यह 2,746.61 अंक पर पहुंच गया। साथ ही शेनझेन कम्पोजिट इंडेक्स 8.41 फीसदी यानी 147.81 अंक गिरा, जिसके बाद यह 1,609 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed