फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world updates : America still on top among new infected, cases decreasing in Europe and Africa

दुनिया में कोरोना : नए संक्रमितों में अमेरिका अब भी शीर्ष पर, यूरोप-अफ्रीका में घट रहे मामले

Wed, 26 Jan 2022 05:40 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/सियोल/लंदन/येरूशलम।
एजेंसी, वाशिंगटन/सियोल/लंदन/येरूशलम। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 Jan 2022 05:40 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया में मंगलवार को पहली बार कोरोना संक्रमण के 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने संक्रमण के नए मामलों की संख्या 8,571 बताई है। इससे पहले लगातार तीन दिन तक संक्रमण के मामले 7,000 से अधिक थे।

विज्ञापन
Coronavirus in world updates : America still on top among new infected, cases decreasing in Europe and Africa
Coronavirus - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया में पिछले एक दिन में जहां 24.07 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं वहीं 6,631 की मौत हो गई है। नए संक्रमितों में 4.65 लाख मरीजों के साथ अमेरिका अब भी दुनिया में शीर्ष पर है जबकि 1.08 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस तीसरे नंबर पर है। इस बीच, यूरोप और अफ्रीका में कोविड-19 के रोगियों की संख्या में तेजी से उतार आ रहा है।

विज्ञापन


विश्व में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35.59 करोड़ के पार हो चुका है जबकि पिछले दो वर्ष के दौरान इस महामारी में 56,24 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, यूरोप और अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या घटने के सकारात्मक समाचार भी हैं। यूरोप में दो दिन पूर्व 12.45 लाख नए केस आए थे, वे मंगलवार तड़के घटकर लगभग 10 लाख रह गए हैं। 
विज्ञापन


इटली सरकार के कोविड इमरजेंसी कमिश्नर फ्रांसेस्को पाउलो ने कहा है कि महामारी का चरम गुजर चुका है। इटली में 8 जनवरी को सर्वाधिक 2.28 लाख मामले दर्ज हुए लेकिन इसके बाद से इनमें लगातार कमी आई है। इसी तरह, अफ्रीका, जहां से कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप पूरी दुनिया में फैला, में पिछले दो दिनों में नए मामले लगभग एक तिहाई घट गए हैं। दो दिन पूर्व अफ्रीका में करीब 30,000 मामले दर्ज हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में पहली बार एक दिन में 8,000 से अधिक मामले
दक्षिण कोरिया में मंगलवार को पहली बार कोरोना संक्रमण के 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने संक्रमण के नए मामलों की संख्या 8,571 बताई है। इससे पहले लगातार तीन दिन तक संक्रमण के मामले 7,000 से अधिक थे। यहां कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा से दोगुने से अधिक तेजी से संक्रमण फैला रहा है।

इस्राइली विशेषज्ञ समिति ने दी चौथी खुराक की सलाह
विशेषज्ञ समिति ने शोध का हवाला देकर सरकार को सुझाया है कि वह 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड रोधी टीके की चौथी खुराक देना शुरू करे।

ब्रिटेन : 11 फरवरी से टीका लगवाए यात्रियों का नहीं होगा परीक्षण
ब्रिटेन ने अगले माह से यहां पहुंचने वाले भारतीयों समेत सभी टीका लगवाए यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण की अनिवार्यता को हटा दिया है। परिवहन, स्वास्थ्य व सामाजिक देखभाल मंत्रालय ने कहा कि 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से कोरोना परीक्षण की अनिवार्यता टीकाकरण करा चुके यात्रियों से हटा ली जाएगी।

इस तिथि के बाद ब्रिटेन में सिर्फ एक लोकेटर फॉर्म भरना होगा। हालांकि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया होगा उन्हें यात्रा से दो दिन पहले आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। इसके अलावा, 18 से कम उम्र वालों के लिए टीकाकरण की कोई जरूरत नहीं मानते हुए उन्हें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed