फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World Emergency conditions in Japan record 55 thousand cases a day in Britain

कोरोना : जापान में आपातकाल के हालात, ब्रिटेन में एक दिन में रिकॉर्ड 55 हजार मामले

Sun, 03 Jan 2021 04:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोक्यो/ लंदन
एजेंसी, टोक्यो/ लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 04:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in World Emergency conditions in Japan record 55 thousand cases a day in Britain
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 8.48 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 18.42 लाख से ज्यादा हो गई। इस बीच, जापान की राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आपातकाल लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, टोक्यो के उत्तर में सीतामा प्रान्त में भी वायरस तेजी से फैल रहा है, ऐसे में वहां भी आपातकाल लगाए जाने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि जापान में हाल के दिनों में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार तड़के देश में संक्रमितों की संख्या 2,41,627 दर्ज की गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,514 है। जापान में सक्रिय मरीजों की संख्या 38,078 है और 19,6,420 लोगों ने अब तक कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन



24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद देश में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 964 मरीजों की मौत हुई। देश में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले मिले हैं। वहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया और कोलोराडो के बाद अब फ्लोरिडा प्रांत में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। रूस में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 84 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1700 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में एक करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 21 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 15 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 20,849,202  मौत- 358,222
  • भारत:       केस- 10,324,631 मौत- 149,471
  • ब्राजील:     केस- 7,716,405  मौत- 195,725
  • रूस:         केस- 3,212,637  मौत- 58,002
  • फ्रांस:        केस- 2,643,239  मौत- 64,921
  • यूके:          केस- 2,599,789  मौत- 74,570
  • टर्की:         केस- 2,232,035  मौत- 21,295
  • इटली:       केस- 2,141,201  मौत- 74,985
  • स्पेन:         केस- 1,936,718  मौत- 50,837
  • जर्मनी:      केस- 1,771,017  मौत- 34,753
(नोट: आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार तड़के चार बजे तक के हैं)

किस देश में हुई कितनी मौत?
दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है।दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। वहीं 53 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, इटली और ब्रिटेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed