फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in Vietnam: Binh Thuan province completely Covid 19 free, Hospital staff got emotional on the discharge of last patient 

कोरोना मुक्त हुआ वियतनाम का थुआन, आखिरी मरीज की छुट्टी पर चिल्लाने और रोने लगे अस्पताल कर्मचारी

Sun, 12 Apr 2020 11:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Apr 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Vietnam: Binh Thuan province completely Covid 19 free, Hospital staff got emotional on the discharge of last patient 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रकोप फिलहाल अमेरिका झेल रहा है। पिछले 24 घंटों में वहां 1920 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी हद तक कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। ऐसा ही एक देश है वियतनाम।

विज्ञापन


पूरी तरह कोरोना मुक्त हुआ बिन्ह थुआन प्रांत
वियतनाम के बिन्ह थुआन प्रांत ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब वो पूरी तरह से कोविड-19 मुक्त हो चुका है। यहां के एक अस्पताल में जब कोरोना के आखिरी मरीज को छुट्टी दी गई तो पूरा अस्पताल भावुक हो उठा। साउथ सेंट्रल कोस्ट में स्थित सामान्य अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा कर्मचारियों को जब कोरोना के आखिरी मरीज के पूरी तरह ठीक होने की खबर मिली तो वो खुशी से चिल्लाने लगे और एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन


एक महीने से घर नहीं गए अस्पताल कर्मचारी
चिकित्सा कर्मचारियों के लिए यह खुशी और आंसू इसलिए भी मायने रखते हैं क्योंकि अस्पताल के कोरोना वार्ड में 17 लोगों के स्टाफ में से कोई भी पिछले एक महीने से घर नहीं गया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ गुएन वान थान्ह ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे थे। मरीजों की जांच और दवाई देने के बाद पूरा स्टाफ रात्रि भोजन की तैयारी में लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी से चिल्लाने और रोने लगा पूरा स्टाफ
इसी दौरान खबर मिली कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के आखिरी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह पूरी तरह ठीक हो गया है। यह सुनते ही पूरा स्टाफ खुशी से चिल्लाते हुए लॉबी की तरफ दौड़ने लगा और चिकित्सा कर्मचारियों को रास्ते में जो मिला उसके गले लिपटकर रोने लगे। हर किसी की आंखों में आंसू थे। 

अस्पताल के डायरेक्टर के मुताबिक हमारे यहां से ठीक हुआ यह 36वां और एक ही दिन में 11वां मरीज था। अस्पताल में संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डॉ डूंग थी लोइ ने कहा कि हम भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। ये खुशी के आंसू हैं। हमारे पास सुविधाएं नहीं हैं।


सीमित संसाधनों में से जीती कोरोना से जंग
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में हम कोरोना मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे रहे। सभी ने खुद को अस्पताल में ही क्वारंटाइन कर रखा था। हम लोग परिवार वालों से सिर्फ चैट और वीडियो कॉल के जरिए बात करते थे। अब जब सब ठीक हो चुका है तो उम्मीद है कि जल्द ही हम परिवार से भी मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed