फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA Indian originated American CEO Supports Trump decision to Open Economy

Coronavirus in USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सीईओ ने अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए ट्रंप का समर्थन किया

Wed, 20 May 2020 03:49 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA Indian originated American CEO Supports Trump decision to Open Economy
पैनेरा ब्रेड के अध्यक्ष नीरेन चौधरी - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका ने अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का अमेरिका में एक अग्रणी रेस्टोरेंट श्रृंखला के भारतीय मूल के अमेरिकी सीईओ ने समर्थन किया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी के चलते दो महीने लॉकडाउन लागू रहने के बाद अब अर्थव्यवस्था को खोलने की शुरुआत की है। कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक पीड़ित देश अमेरिका है, जहां संक्रमण के 15 लाख 70 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 93 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पैनेरा ब्रेड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीरेन चौधरी ने व्हाइट हाउस में रेस्टोरेंट कारोबारियों के साथ ट्रंप की बैठक के दौरान कहा कि मेरा मानना है कि स्वास्थ्य संकट अब 3.6 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने के बाद वित्तीय संकट और मानवीय संकट बन गया है। करीब 5.4 करोड़ अमेरिकी भूख से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रंप से कहा कि मुझे लगता है कि अभी चरणबद्ध तरीके से अर्थव्यवस्था को खोलना सही है। अमेरिका में पिछले दो-तीन महीनों से रेस्टोरेंट उद्योग बंद से बुरी तरह प्रभावित है। बैठक के दौरान ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को क्रमिक रूप से खोलने पर जोर दिया और उन्होंने रेस्टोरेंट उद्योग की मदद के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed