फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In The World, Over 1.90 Million Infected, Deaths Are Increasing In US And Brazil

विश्व में 1.90 करोड़ पार हुए संक्रमित, अमेरिका-ब्राजील में बढ़ रही हैं मौतें

Fri, 07 Aug 2020 02:22 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 07 Aug 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In The World, Over 1.90 Million Infected, Deaths Are Increasing In US And Brazil
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या दो करोड़ से मात्र दस लाख कम रह गई है। विश्व में बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 1.90 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि मृतकों की संख्या भी 7.11 लाख के पार जा चुकी है। इस बीच अमेरिका और ब्राजील में संक्रमण और मौतों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया।

विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंचते हुए 49.73 के पार जा चुका है, जबकि देश में इस महामारी से अब तक 1.61 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश के भीतर संक्रमण के 55,100 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 1,306 की मौत हो गई। अमेरिका के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क शहर सर्वाधिक प्रभावित प्रांत रहे।
विज्ञापन


उधर, ब्राजील में बीते एक दिन के भीतर 57,152 नए मामले मिले और इसी अवधि में 1,437 लोग मारे गए। इस तरह देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 28.62 लाख से ज्यादा और मृतकों की संख्या 97,000 को पार कर गई है। मेक्सिको में भी 24 घंटे में 829 मौतों के साथ कुल 50,000 से ज्यादा नागरिकों की जान इस महामारी में अब तक जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जापान में आपातकाल का एलान
सेंट्रल जापान में गवर्नर ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में बढ़त के बाद आपातकाल का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कारोबारी और दूसरे लोग अपनी व्यापारिक गतिविधियों को विशेषकर आने वाली छुट्टियों के दौरान रोक दें।

स्पेन: लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले
स्पेन में बुधवार को 1,772 नए मामले सामने आए। यह देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां जून में लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार को पार कर गई है।

इटली: रायन एयर को रोकने की चेतावनी
इटली सरकार ने एयरलाइंस कंपनी रायन एयर पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि एयरलाइंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। ऐसे में देश में इसकी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। यह एयरलाइंस देश में किफायती सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। देश में सभी एयरलाइंस के लिए सरकार ने मई में नए नियम जारी किए थे। एयर ट्रैवल करने वाले सभी लोगों की जांच जरूरी की थी।


कोलंबिया: पूर्व राष्ट्रपति यूरीब संक्रमित
कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मंगलवार को सबूतों से छेड़छाड़ के एक मामले में हाउस अरेस्ट किया गया था। उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता गैब्रियल वेलास्को ने कहा- यूरीब की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनमें कोई ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे। न ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed