फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In The World : Infection Cases Or Transactions exceeded 1.32 crores, historical deficit budget in America

विश्व में संक्रमित 1.32 करोड़ के पार, अमेरिका में ऐतिहासिक बजट घाटा

Wed, 15 Jul 2020 02:48 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jul 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In The World : Infection Cases Or Transactions exceeded 1.32 crores, historical deficit budget in America
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1.32 करोड़ पार हो गई, जबकि 5.76 लाख से ज्यादा की जान चली गई है। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य ने बढ़ते मामलों को देखते हुए चर्च, बार आदि में प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच, अमेरिका को कोरोना संक्रमण के चलते इस साल जून में इतिहास के सबसे बड़े बजट घाटे का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार को एक तरफ कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ा तो दूसरी तरफ लाखों नौकरियों के चले जाने से उसका कर राजस्व घट गया। अमेरिकी राजकोषीय मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले माह का घाटा बढ़कर 864 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जो अमेरिकी इतिहास के कई वार्षिक घाटे से भी अधिक है।
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में अमेरिका को 738 अरब डॉलर का मासिक घाटा हुआ। उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा परीक्षण कार्यक्रम है और यह भारत, रूस या ब्राजील जैसे देशों से बेहतर है। इसीलिए देश में मृत्युदर कम है जबकि संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में अब तक हुए 4.32 करोड़ से ज्यादा परीक्षण में 34.8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए जबकि मृतक संख्या 1.38 लाख पार है। बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में 65,000 से ज्यादा संक्रमित पाए गए।

ब्रिटेन : दुकानों में मास्क पहनना जरूरी

ब्रिटेन में 24 जुलाई से दुकानों में जाने से पहले चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां 15 जून से सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। देश के प्राधिकार को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि एक बंद जगह पर मास्क पहनने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि इसीलिए हम दुकानों पर मास्क पहनने के नियम को 24 जुलाई से अनिवार्य बनाने जा रहे हैं।

अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित

कोरोनावायरस के चलते अफगानिस्तान में 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। संस्था सेव द चिल्ड्रन के मुताबिक, काबुल में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है। यहां तक कि देश भर में हिंसा के मामलों में भी इजाफा हुआ है। लोगों की नौकरी जाने से उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से बच्चे अपने परिवार की मदद के लिए सड़कों पर काम कर रहे हैं। साथ ही जल्दी शादी कर रहे हैं।

रूस : 24 घंटे में 6,248 नए मामले, 175 की मौत

रूस में मंगलवार को 6,248 नए मामले सामने आए और 175 लोगों की जान गई। देश में संक्रमण के मामले 7.39 लाख के पार हैं। यह दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। यहां मरने वालों की संख्या 11,614 हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। यहां अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed