{"_id":"5ecc75638ebc3e9051072407","slug":"coronavirus-in-pakistan-america-will-help-pakistan-to-fight-corona-epidemic-will-give-60-million-dollar-aid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अमेरिका करेगा पाक की मदद, देगा 60 लाख डॉलर की सहायता राशि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अमेरिका करेगा पाक की मदद, देगा 60 लाख डॉलर की सहायता राशि
Tue, 26 May 2020 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 May 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
पीएम इमरान खान और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लड़ने में अमेरिका 60 लाख डॉलर की सहायता राशि देकर मदद करेगा। अमेरिका ने कहा है कि वह पाक में भयानक ढंग से फैल रही महामारी से निपटने के लिए उसे यह सहायता राशि देगा। बता दें कि पीएम इमरान खान कई बार दुनिया भर के देशों से खैरात मांग चुके हैं। जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोंस ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह धनराशि पाकिस्तान को उन स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम आएगी जो अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर मरीजों की देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सा केंद्रों में कोरोना वायरस फैलने से रुकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके अलावा इससे संक्रमित इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। बता दें कि अमेरिकी राजदूत ने हाल ही में पाकिस्तान से प्राप्त चिकित्सा आपूर्ति के लिए इस्लामाबाद का आभार भी जताया था।
विज्ञापन