फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in China: There was an outcry in Shanghai, exodus of people started, strict lockdown of one month

चीन में कोरोना : शंघाई में मचा हाहाकार, एक माह के सख्त लॉकडाउन से परेशान लोगों का पलायन शुरू

Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग/शंघाई।
एजेंसी, बीजिंग/शंघाई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in China: There was an outcry in Shanghai, exodus of people started, strict lockdown of one month
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : Lockdown In China

चीन के शंघाई शहर में कोरोना के नए मामलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए करीब एक माह से लॉकडाउन का विकल्प अपनाया है लेकिन अब लोग इस शहर से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों ने इस पलायन की पुष्टि की है। इस बीच, शंघाई में पिछले एक दिन में संक्रमण के 9,545 स्थानीय मामले सामने आए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मूवर्स शंघाई (एमएंडटी) के संस्थापक माइकल फाउंग ने बताया कि हमें करीब 30 से 40 ऑर्डर हर माह मिलते थे लेकिन इस माह ऐसे ऑर्डरों में काफी इजाफा हुआ है। शहर के नागरिक सोशल मीडिया पर सलाह ले रहे हैं कि वे शंघाई छोड़ने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। बता दें कि देश में हालात अब भी काबू में नहीं हैं। चीन की शून्य कोविड नीति के कारण लॉकडाउन या सख्ती के कारण लोग और भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


सख्त प्रतिबंधों के चलते भूखे मर रहे लोग
चीन में प्रतिबंध इतने सख्त हैं कि शंघाई में लोग भूख से मर रहे हैं। कई हफ्तों से अपने घरों में कैद लोगों के पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। लोग अपनी खिड़कियों से झांकते हुए नारे लगाकर सख्त नीतियों का विरोध कर रहे हैं। हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि लोग खाने के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 1 मार्च से लेकर अब तक कम से कम 5 लाख मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed