{"_id":"5e929cbc8ebc3e6fdc598d15","slug":"coronavirus-in-china-99-fresh-covid-19-cases-reported-in-the-country-in-one-day-highest-in-recent-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में लौट सकता है कोरोना, एक दिन में 99 नए संक्रमितों का पता चला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में लौट सकता है कोरोना, एक दिन में 99 नए संक्रमितों का पता चला
Sun, 12 Apr 2020 10:14 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : skynews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस महामारी का खतरा मंडराने लगा है। चीन में पिछले दिनों कोविड-19 के मामलों भारी गिरावट आने के बाद अब फिर से नए मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। पिछलो 24 घंटों में चीन में 99 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
चीन में ये हाल के कुछ हफ्तों में एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 82,052 हो गई है। देश में दूसरी बार महामारी फैलने की चिंताओं के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
36 लोगों की हालत गंभीर
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, शनिवार तक चीन में कुल 1,280 आयातित मामले सामने आए। जिनमें से 481 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 799 का इलाज जारी है जिनमें 36 लोगों की हालत गंभीर है। आयोग ने बताया कि शनिवार को चीनी भूभाग से सामने आए 99 मामलों में से 97 वे हैं जो हाल में विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन
बिना लक्षण वाले 63 मामले आए सामने
चीन में शनिवार को ही 63 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो हुई लेकिन लक्षण नजर नहीं आए। इनमें भी 12 ऐसे लोग हैं जो विदेशों से संक्रमित होकर लौटे हैं। एनएचसी ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आए 332 लोगों समेत ऐसे 1,086 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
मामलों का फिर से बढ़ना चिंता का विषय
वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में इसके प्रसार पर नियंत्रण पा लेने के बाद कोविड-19 मामलों का फिर बढ़ना चिंता का विषय बन गया है खासकर जब चीन ने पूरे देश में सामान्य गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दे दी है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी कि देश के कुछ हिस्सों में समूह स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने शनिवार को लोगों से रक्षात्मक उपायों को मजबूत करने और भीड़ लगाने से बचने को कहा।
कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहे अन्य देशों में फंसे चीनी नागरिकों के चीन सरकार की मदद से देश लौटने के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। लौटने वाले लोगों की जांच कर उन्हें 14 दिन के पृथकवास केंद्रों में भेजा जा रहा है। एनएचसी ने बताया कि देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या 3,339 है और शनिवार को इस घातक विषाणु से किसी की मौत नहीं हुई।