फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus in brazil amazon forest corona spread in sixty tribes in amazon region in brazil

ब्राजील: अमेजन की 60 जनजातियों में फैला कोरोना, अबतक 125 मौतें

Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
सार

  • ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में 60 जनजातियों में फैला कोरोना
  • अमेजन क्षेत्र में कुल 980 मामले और 125 लोगों की मौत
  • अधिकारियों के मुताबिक अमेजन में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
coronavirus in brazil amazon forest corona spread in sixty tribes in amazon region in brazil
अमेजन जंगल - फोटो : Social media

विस्तार

बड़ें महानगरों से निकला कोरोना अब गांव और जंगल तक फैल रहा है। ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में 60 जनजातियों में कोरोना वायरस फैल चुका है। यहां अबतक 980 मामले सामने आ चुके हैं और 125 मौतें हो गई हैं। यही नहीं अधिकारियों का कहना है कि अमेजन क्षेत्र में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अमेजन क्षेत्र में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अमेजन क्षेत्र में कोरोना से मौतों की दर 12.6 फीसदी है जबकि ब्राजील में कोरोना से मौतों की दर 6.4 फीसदी है। ब्राजील में जनजातीय समुदाय के करीब नौ लाख लोग रहते हैं जो जंगल से घिरे गांवों में रहते हैं।
विज्ञापन


अमेजन में अप्रैल में पहले जनजाति व्यक्ति की मौत हुई थी, इसकी उम्र 15 साल बताई गई थी। सरकार इस बात का पता लगा रही है कि यह जनजातीय समुदाय बाहरी लोगों के संपर्क में कैसे आए और यहां कोरोना के इतने मामले कैसे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन में 90 फीसदी जनजातीय समुदाय के गांवों में आईसीयू वाले अस्पताल कम से कम 315 किलोमीटर की दूरी पर हैं जबकि दस फीसदी गांव से ये अस्पताल 700-1,100 किलोमीटर दूर स्थित हैं। 

जरूरत पड़ने पर मरीजों को पहले नावों या फिर विमानों की मदद से अस्पताल ले जाया जाता है। ब्राजील में अबतक कोरोना से संक्रमित मामले साढ़े तीन लाख के करीब हैं और यहां 22,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना को अस्तित्व में आए पांच महीने हो चुके हैं लेकिन इसकी वैक्सीन अभी तक नहीं बन पाई है। कोरोना ने अबतक दुनियाभर के 55 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है और लगभग साढ़े तीन लाख इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed